Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जलालपुर खुर्द हत्याकांड- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर

जलालपुर खुर्द हत्याकांड- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर

शराब के नशे में बदला दोस्ती का अंजाम, बलजीत की गई जान

जींद (हरियाणा)। जलालपुर खुर्द गांव में 27 जून की रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बलजीत उर्फ बादल की निर्मम हत्या के मामले में जींद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस फरार आरोपियों मनीष और विजय की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

हत्या का घटनाक्रम:

घटना 27 जून की रात की है जब बलजीत अपने गांव के खेतों में साथियों संग शराब पीने गया था। अगली सुबह उसका शव खेत में खून से लथपथ मिला। सिर और चेहरे पर ईंटों से हमले के गहरे निशान थे। मौके से शराब व बीयर की बोतलें और खून से सनी ईंटें बरामद हुईं, जबकि उसकी बाइक और मोबाइल फोन गायब थे।

परिजनों के आरोप और पुलिस जांच:

परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों — हिमांशु, मनीष और विजय — पर हत्या का आरोप लगाया। शुरुआती जांच में सामने आया कि मनीष और विजय भी उस रात बलजीत के साथ थे। लेकिन विजय बीच में ही वापस लौट गया था। इसके बाद हिमांशु और बलजीत खेत में ही रुके और वहीं वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई:

सदर थाना प्रभारी पूजा के मुताबिक, तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल हिमांशु की गिरफ्तारी हो चुकी है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...