बच्चों ने चाचा को फोन कर मांगी मदद, फायरिंग के बाद बदमाश फरार
रायबरेली- महरानीगंज (सेमरी क्षेत्र) में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी पत्नी सरोजिनी को भी गोली मारी, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।
हमलावर पड़ोस के मकान से दूसरी मंजिल पर चढ़कर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। बच्चों के शोर मचाने और पड़ोसियों के जागने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं और जांच जारी है।
घटना के बाद व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।







