Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार

ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार

दिल्ली से लौटते वक्त पैसेंजर ट्रेन में मारपीट की घटना में युवक की मौत, जीआरपी ने 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, वीडियो बना चश्मदीदों ने खोली साजिश की परतें

उत्तर प्रदेश। दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार रात उस समय हिंसा का अखाड़ा बन गई जब सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर बन आया। ट्रेन में यात्रा कर रहे दीपक यादव (30) की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दीपक के साले वीरेंद्र और उसके दोस्त नितिन, जो खुद भी इस हमले में घायल हुए, ने बताया कि वे लोग दिल्ली में काम खत्म कर ट्रेन से घर लौट रहे थे। फखरपुर हाल्ट से ट्रेन के चलने के बाद कुछ युवक उनके पास आए और जबरन सीट खाली करने को कहा। इंकार करने पर उन्होंने दीपक को पीटना शुरू कर दिया।

वीरेंद्र और नितिन ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर हमलावरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। फखरपुर से खेकड़ा स्टेशन तक करीब 20 मिनट तक ट्रेन में अफरातफरी मची रही। दीपक को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दीपक पर हमला हुआ और बाकी लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वीडियो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

दीपक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे (12 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा) अब बेसहारा हो गए हैं। दीपक दिल्ली के भगीरथ पैलेस में एक लाइटिंग शोरूम में काम करता था।

पुलिस ने संजीव, राहुल, विशाल (निवासी बसी गांव), प्रियांशु (निर्भय एन्क्लेव) और सिद्धार्थ (रैदासपुरी) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सीओ जीआरपी श्वेता ओझा ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...