Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand नकली सोने के नाम पर ठगी, बीएएमएस डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

नकली सोने के नाम पर ठगी, बीएएमएस डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

नकली सोने का घड़ा दिखाकर लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़

नानकमत्ता। स्थानीय थाना क्षेत्र में नकली सोने का घड़ा दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बीएएमएस डॉक्टर, एक संविदा वनकर्मी और मुख्य सरगना शामिल है, जो खुद को नकली पुलिस बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।

मुरादाबाद निवासी अमित रस्तोगी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पीड़ित ने बताया कि उसके किरायेदार मुन्ना सरदार ने उसे झांसा दिया कि नानकमत्ता क्षेत्र में जमीन से सात घड़े सोना निकला है, जिसकी जांच एक सुनार ने भी की है और वह असली है। भारी मुनाफे का लालच देकर अमित से नकद पैसे मंगवाए गए और फिर उसे नानकमत्ता बुलाकर उसके साथ लूट की गई। लुटेरों में से कुछ ने पुलिस और वन विभाग की वर्दी पहन रखी थी।

पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को मझौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना हरजिन्दर उर्फ राजू (निवासी कैथुलिया), सर्वेश अग्रवाल (डॉक्टर, निवासी मुरादाबाद) और करनैल सिंह (संविदा वनकर्मी, निवासी हरैया) शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह में 10-12 सदस्य हैं और ये लोग नकली सोने का झांसा देकर देश के विभिन्न हिस्सों में वारदात कर चुके हैं। गिरोह का संचालन सुनियोजित ढंग से होता है—जिसमें सुनार से फर्जी पुष्टि, नकली वर्दीधारी, और महिलाओं की भूमिका भी शामिल होती है।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों से ₹35,000 नकद और नकली पैसे डबल करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. हरजिन्दर उर्फ राजू पुत्र कुलवंत सिंह – ग्राम कैथुलिया, थाना नानकमत्ता
  2. सर्वेश अग्रवाल पुत्र स्व. कैलाश चंद्र – बुद्ध बाजार, मुरादाबाद
  3. करनैल सिंह पुत्र सुंदर सिंह – ग्राम हरैया, थाना नानकमत्ता

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: राजेन्द्र पंत, कीर्ति भट्ट, संजय कुमार, मनोज जोशी, कृपाल सिंह, नवनीत कुमार, नवीन जोशी, शुभम सैनी और धनराज।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...