Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से हिंसा, डॉक्टरों का फूटा गुस्सा

ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से हिंसा, डॉक्टरों का फूटा गुस्सा

नवजात की मौत के बाद परिजनों ने की डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने और गला दबाने के आरोप

नई दिल्ली। रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने गुरुवार सुबह 10 बजे से ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है।

यह निर्णय तब लिया गया जब नवजात की मौत के बाद नाराज़ परिजनों ने महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, ड्यूटी के दौरान जब वह अपने वार्ड की ओर जा रही थीं, तभी कुछ परिजनों ने उनका रास्ता रोका और उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके गले को दबाने और कपड़े फाड़ने जैसी गंभीर घटनाएं शामिल थीं।

इस शर्मनाक घटना ने न केवल डॉक्टर समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन डॉक्टरों ने जांच को लेकर गहरी नाराज़गी जताई है। RDA के अध्यक्ष डॉ. अनिर्बान भौमिक का कहना है कि घटना के तुरंत बाद तैनात कांस्टेबल ने मदद से इनकार कर दिया और जांच अधिकारी ने पीड़िता को ही मुकदमेबाज़ी का डर दिखाया। आरोप है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद उसे नियमानुसार 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया और पीड़िता का बयान भी समय पर रिकॉर्ड नहीं हुआ।

इसी को लेकर डॉक्टरों ने OPD बंद कर सख्त विरोध जताने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखते हुए चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने फास्ट ट्रैक जांच, स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा कानून, 24 घंटे सुरक्षा और हेल्पलाइन शुरू करने जैसी मांगें उठाई हैं।

बुधवार को डॉक्टरों ने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया था, लेकिन अब आंदोलन ने ज़मीनी रूप ले लिया है। डॉक्टर्स ने साफ किया है कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता और सुरक्षा के ठोस इंतज़ाम नहीं होते, विरोध जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...