Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश: महिला समेत तीन गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश: महिला समेत तीन गिरफ्तार

खटीमा में व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले थे डेढ़ लाख, गिरोह के तीन और सदस्य फरार

उदम सिंह नगर । खटीमा में पुलिस ने एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें डराने-धमकाने और मोटी रकम वसूलने का आरोप है। गिरफ़्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है।

31 मई को खटीमा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसे एक महिला द्वारा झांसे में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर बुलाया गया, जहां उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर डेढ़ लाख रुपये की जबरन वसूली की गई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के साथ मोबाइल डेटा की मदद से आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने भड़ा भूड़िया के राजेंद्र सिंह उर्फ राजू लंगड़ा, उसकी पत्नी सीमा कौर और नानकमत्ता निवासी गुरदयाल सिंह उर्फ बग्घी को नानकमत्ता क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपियों के पास से स्कूटी, बाइक, दो मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए गए।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह में कुल छह सदस्य हैं, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। इस नेटवर्क की मास्टरमाइंड मानी जा रही महिला मनजीत कौर पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुकी है। गिरोह की रणनीति अमीर व्यक्तियों को फंसाकर उनसे ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसा ऐंठने की थी।

गिरोह की महिलाएं पहले टारगेट से बातचीत शुरू करती थीं और फिर सुनसान स्थानों पर उन्हें बुलाकर वीडियो बनाती थीं। इसके बाद धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। गिरोह का दायरा खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज तक फैला हुआ था।

सीओ खटीमा विमल रावत के अनुसार, गिरोह के तीन और सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह संगठित ब्लैकमेलिंग रैकेट लंबे समय से सक्रिय था।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...