Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP ट्रेन दुर्घटना की साजिश नाकाम, जंगल में खड़ी रही सैकड़ों यात्रियों से...

ट्रेन दुर्घटना की साजिश नाकाम, जंगल में खड़ी रही सैकड़ों यात्रियों से भरी ट्रेन

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पुलिस और जीआरपी कर रहे गहन जांच

उत्तर प्रदेश। दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पलटाने के उद्देश्य से करीब 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप रेलवे ट्रैक पर रख दिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया। करीब एक घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर जांच करती पुलिस।
दरअसल शनिवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली से सहारनपुर के लिए 64021 ट्रेन जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बलवा गांव के अंडरपास के पास पहुंची तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उतरकर देखा तो रेलवे ट्रैक पर करीब 12 फीट लंबा लोहे का पाइप रखा गया था।

जांच करती पुलिस और जीआरपी।
आशंका जताई जा रही है कि शरारती तत्वों ने ट्रेन को पलटाने की साजिश के तहत ही पाइप रेलवे ट्रैक पर रखा। हालांकि अभी अधिकारी साजिश की जांच की बात कह रहे हैं। मामले की सूचना पाते ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश में छानबीन भी की, मगर फिलहाल उनका पता नहीं लग सका। जीआरपी थाना प्रभारी चांद वीर सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने पाइप रखा था। अधिकारी मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। यदि चालक की नजर पाइप पर नहीं पड़ती तो ट्रेन में सवार हजारों यात्री हादसे का शिकार हो सकते थे।

पास के नलकूप से ही उखाड़ा पाइप
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शरारती तत्वों ने बलवा गांव के पास ही नलकूप से पाइप को उखाड़ा था, जो रेलवे ट्रैक पर मिला है। एसपी ने जांच के लिए पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची
एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि रेलवे अधिकारियों से भी बात की जा रही है। नलकूप से चोरी के बाद ट्रेन आने पर चोर पाइप को ट्रैक पर छोड़कर भागे या फिर ट्रेन पलटाने की साजिश थी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...