Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP कानपुर: बिना नागरिकता रह रहीं म्यांमार की तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजा गया...

कानपुर: बिना नागरिकता रह रहीं म्यांमार की तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कानपुर (उत्तर प्रदेश): देश की सुरक्षा और अवैध घुसपैठ को लेकर चल रही सख्ती के बीच गंगाघाट पुलिस ने रविवार को एक अहम कार्रवाई करते हुए म्यांमार की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये महिलाएं बिना किसी वैध नागरिकता दस्तावेजों के बीते कई वर्षों से कानपुर के मनोहर नगर झोपड़ पट्टी क्षेत्र में रह रही थीं।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान साहिल की पत्नी अजीदा, उसकी बहन सिनवारा, और छोटे भाई अनवर की पत्नी नूर कायदा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि ये तीनों महिलाएं म्यांमार की मूल निवासी हैं और किसी प्रकार का वैध वीजा, पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाण पत्र उनके पास मौजूद नहीं है।

रह रही थीं वर्षों से, लेकिन नहीं थी कोई पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये महिलाएं कई वर्षों से झोपड़ पट्टी में निवास कर रही थीं और स्थानीय स्तर पर अपने परिवारों के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रही थीं। हालांकि, किसी स्थानीय नागरिक या दस्तावेज़ी आधार के अभाव में उनके भारत में रहने को अवैध घोषित किया गया।

पूछताछ और जांच जारी, अन्य संदिग्धों की तलाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद अब यह भी जांच की जा रही है कि इन महिलाओं के भारत में प्रवेश का माध्यम क्या था, और क्या इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या मानव तस्करी गिरोह सक्रिय है। जांच दल यह भी पता लगा रहा है कि क्या इनके जैसे अन्य विदेशी नागरिक भी इस क्षेत्र या शहर में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे हैं।

गंगाघाट थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल तीनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से घुसपैठ और देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नकेल कसने के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...