Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सोनभद्र में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत...

सोनभद्र में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

फूल के पौधे पर पेशाब को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बेलदहा गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब फूल के पौधे पर पेशाब करने की बात को लेकर दो भाइयों में कहासुनी हुई और बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदहा गांव में शुक्रवार शाम दो भाइयों के बीच झगड़ा उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब आठ वर्षीय बालक द्वारा फूल के पौधे पर पेशाब करने की बात को लेकर बहस छिड़ गई। घटना में बड़े भाई राजेंद्र उर्फ अशोक, उसकी पत्नी मालती देवी और बेटी पुष्पा ने लाठी-डंडों से मिलकर छोटे भाई विंध्याचल (35) पर हमला कर दिया।

विंध्याचल को गंभीर हालत में सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता श्रीराम और अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बताया गया कि भाइयों के बीच पहले से जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद था। घटना के वक्त राजेंद्र गांव से बाहर था। जब वह लौटकर आया और बच्चे की हरकत के बारे में सुना, तो गुस्से में आकर विंध्याचल के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विंध्याचल समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन राजेंद्र, उसकी पत्नी और बेटी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

पिता श्रीराम ने बताया कि उनके बेटे विंध्याचल ने कोई ऐसी गलती नहीं की थी कि उसकी जान ले ली जाती। अब उसके पीछे पत्नी कृष्णावती और दो मासूम बच्चे रह गए हैं, जिनका भविष्य अंधकार में डूब गया है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...