Friday, September 18, 2026
Home Crime UP तीन साल तक छात्रा का मानसिक उत्पीड़न, सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

तीन साल तक छात्रा का मानसिक उत्पीड़न, सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

“फेल कर दूंगा” की धमकी, कॉल-मैसेज से प्रताड़ना: छात्रा की आपबीती सुन सन्न रह गए लोग

मुजफ्फरनगर- कॉलेज की एक छात्रा जब शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं के पास पहुँची और बीते तीन वर्षों से सहायक प्रोफेसर द्वारा किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न की आपबीती सुनाई, तो वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि कॉलेज के एक सहायक प्रोफेसर ने तीन साल से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। छात्रा ने बताया कि आरोपी रात में आपत्तिजनक संदेश, वीडियो और वॉइस कॉल भेजता था। जब वह कॉल रिसीव नहीं करती, तो उसे प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कराने या बैक लगवाने की धमकी दी जाती थी।
यह छात्रा का फाइनल ईयर था और वह मानसिक रूप से इतनी टूट चुकी थी कि आत्महत्या तक के विचार आने लगे थे। डर के चलते उसने कॉलेज आना भी बंद कर दिया। आरोपी उसी सेमेस्टर में मशरूम कल्टीवेशन विषय का प्रोफेसर था और विभाग या कमरे के बाहर मिलने का दबाव भी बनाता रहा।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
छात्रा ने पहले कॉलेज प्राचार्य से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद 21 मई को उसने 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली।
जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने आरोप लगाया कि महिला हेल्पलाइन टीम ने पीड़िता से बातचीत किए बिना ही आरोपी से मिलकर गलत रिपोर्ट तैयार कर दी।

सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया
सामाजिक कार्यकर्ता और देहाती फिल्म निर्माता विकास बालियान ने बताया कि छात्रा ने शुक्रवार को उनसे संपर्क कर मदद मांगी थी। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि आरोपी ने छात्रा को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई ज़रूरी है।
धर्मवीर बालियान ने आश्वासन दिया कि छात्रा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...