Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सफलता, 47 किलो...

पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सफलता, 47 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उदयपुर की ओर से आ रही कार में छिपाकर ले जाया जा रहा था डोडा पोस्त

राजस्थान। उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हिमावाफली घरट के पास की गई नाकाबंदी में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया एवं पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में हिमावाफली घरट के समीप नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखा गया 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। वाहन में सवार जालौर जिले के मीरपुरा, गुदाऊ निवासी विक्रम कुमार पुत्र डुगराराम और प्रकाशचन्द्र पुत्र मानसिंह रावणा राजपूत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7.65 लाख रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत, उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह, डीएसटी प्रभारी अमराराम सहित कांस्टेबल अभयसिंह, राकेश कुमार, शैलेष कुमार और चालक सवाराम शामिल रहे।

गौरतलब है कि उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन मादक पदार्थों की तस्करी का सक्रिय मार्ग बना हुआ है। यद्यपि पुलिस और डीएसटी समय-समय पर कार्रवाई कर रहे हैं, फिर भी इस मार्ग पर निरंतर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...