Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand चार साल की बच्ची की हत्या का आरोपी लक्सर से गिरफ्तार

चार साल की बच्ची की हत्या का आरोपी लक्सर से गिरफ्तार

पुलिस ने बच्ची के अपहरण और हत्या के पीछे का कारण बताया

हरिद्वार। हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिन से फरार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को पुलिस और सीआईयू की टीम ने लक्सर से उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। जांच में पता चला है कि आरोपी का बच्ची की मां से अवैध संबंध था, जिसके कारण बच्ची के पिता ने उसे पकड़ कर पीटा था। बदले की भावना में आरोपी ने मासूम बच्ची को गला घोंटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले का खुलासा शुक्रवार को एसपी सिटी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकारों को दिया। उन्होंने बताया कि 15 मई की शाम बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। सूरज, जो कि कबाड़ बीनने का काम करता था और नशे का आदी था, लगभग 4-5 महीने से वहीं रह रहा था। बच्ची के माता-पिता और आरोपी को ढूंढने के लिए सहारनपुर तक पुलिस सक्रिय रही। अगले दिन 16 मई की सुबह मनसा देवी रेलवे टनल के पास बच्ची का शव उसके पिता ने ही पाया।

हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। आरोपी की तलाश में झुग्गी-झोपड़ियों, घाटों और आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई, साथ ही करीब 600-700 सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सोशल मीडिया पर भी आरोपी की तस्वीर साझा कर जनता से सहयोग मांगा गया। अंततः शुक्रवार को लक्सर के कबाड़ी बस्ती के पास खंडहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।

एसएसपी डोबाल ने बताया कि आरोपी ने अपने कबाड़ बेचने के काम के दौरान बच्ची के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं थीं। बच्ची के पिता ने दोनों को नशे की हालत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद आरोपी को झोपड़ी से बाहर निकाल दिया गया। गुस्से में आरोपी ने 13 मई को बच्ची के माता-पिता को बहाने से दूर भेजकर बच्ची को अपने साथ लेकर गया और रेलवे टनल के पास गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...