Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर डालने की दी...

विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर डालने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

सुलह कराने के नाम पर होटल बुलाकर की दरिंदगी

अश्लील वीडियो से करते रहे ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश। बरेली में वैवाहिक विवाद की शिकार एक महिला को उसके पति के दोस्तों ने सुलह का झांसा देकर बुलाया और होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिस पर उसने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस दौरान पति के दो दोस्त — कमुआ कला निवासी राजवीर सिंह और म्यूड़ी निवासी पिंटू — उससे मिले और समझौता कराने का भरोसा दिलाया।

महिला ने बताया कि 8 नवंबर 2024 को दोनों आरोपियों ने उसे सुलह की बात कहकर बरेली बुलाया और सेटेलाइट स्टैंड के पास स्थित राजरतन होटल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उन्होंने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण करते रहे।

काफी समय तक पीड़िता यह सब सहती रही, लेकिन जब हालात हद से ज्यादा बढ़ गए तो उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। महिला ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र का होने के कारण कार्रवाई में देरी होती रही। चार दिन तक विभागों के चक्कर लगाने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद नवाबगंज थाना प्रभारी को कार्रवाई का आदेश दिया गया।

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...