Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP तीन युवकों ने नाबालिक लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट...

तीन युवकों ने नाबालिक लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में नौकरी दिलाने के बहाने तीन युवकों ने चलती कार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को खुर्जा के मंदिर मार्ग पर फेंक कर चले गए। किशोरी की सहेली को आरोपी युवक पहले ही कार से छोड़ कर भाग गए थे।

मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की रहनी वाली 17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ गौतम बुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना इलाके में रहती है। किशोरी ने बताया कि छह मई को अपनी सहेली के साथ नौकरी के लिए जा रही थी। तभी किशोरी का परिचित युवक अमित और उसका दोस्त संदीप वहां कार लेकर आ गए।

उन्होंने दोनों किशोरियों को कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर अमित ने एक अज्ञात युवक को भी कार में बैठा लिया। आरोपियों ने जबरन दोनों किशोरियों को बियर पिलाई और रात डेढ़ बजे तक नोएडा के पास कार में घूमते रहे।

पीड़िता ने जब घर जाने की बात कही तो आरोपी युवक उससे अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने दोनों किशोरियों के साथ मारपीट की और उसकी सहेली को बीच रास्ते पर कार से बाहर उतार दिया।

उसके बाद तीनों युवकों ने पीड़ित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सात मई की सुबह करीब सात बजे खुर्जा के मंदिर मार्ग पर छोड़ कर चले गए। पीड़िता किसी तरह खुर्जा कोतवाली पहुंची, जहां उसने पुलिस से शिकायत की।

सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी की तहरीर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत संदीप, अमित और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...