Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP शादी की खुशी में मातम, अमेठी में दो युवकों की निर्मम हत्या

शादी की खुशी में मातम, अमेठी में दो युवकों की निर्मम हत्या

हमलावरों ने युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा

उत्तर प्रदेश। अमेठी में शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात ठप हो गया। पुलिस के समझाने के प्रयासों के बावजूद लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

यह दिल दहला देने वाली घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की है। शनिवार की रात गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही आशीष (19) और रवि (18), जो समारोह में शामिल होने आए थे, बारातियों से कहासुनी के बाद बाइक से लौट रहे थे कि रास्ते में उनका वाहन पेड़ से टकरा गया।

इसी दौरान, पीछा करते हुए आए कुछ दबंगों ने दोनों युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हो चुके थे। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में आशीष की मौत हो गई, जबकि रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रविवार को मृतकों के शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। सोमवार सुबह गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

सूचना मिलते ही सीओ अखिलेश वर्मा और एसएचओ श्याम नारायण पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी से पहले हटने को तैयार नहीं थे, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक आशीष के पिता शिव बहादुर की तहरीर पर नौ नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में दीपक, संदीप, शिवा, मालिक, दूल्हे का चचेरा भाई, शानू, हल्ला उर्फ लल्ला और ध्रुवे शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...