Friday, June 19, 2026
Home Crime India 12 करोड़ की साइबर ठगी- बांसवाड़ा में बैंक खातों का किया गया...

12 करोड़ की साइबर ठगी- बांसवाड़ा में बैंक खातों का किया गया दुरुपयोग, प्रबंधक और पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

बांसवाड़ा (राजस्थान)। बांसवाड़ा साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें लंबे समय से निष्क्रिय बैंक खातों का उपयोग कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक निजी बैंक के प्रबंधक और पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी की।

साइबर थाना प्रभारी देवीलाल मीणा ने बताया कि डडूका गांव के निवासियों संदेश शाह, तनेश शाह और शीतल जैन ने आमजा गांव निवासी दिव्यांशु सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांशु, यस बैंक में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। उसने अपने जान-पहचान के लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और बाद में नौकरी छोड़ दी।

जब खाताधारकों ने खाता बंद कराने की कोशिश की, तो दिव्यांशु ने उनसे एटीएम कार्ड और चेकबुक ले ली और खातों को बंद करने की बजाय उनका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। वह साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को इन निष्क्रिय खातों में ट्रांसफर करवाकर उन्हें सक्रिय रूप से इस्तेमाल करने लगा। इस प्रक्रिया में परतापुर निवासी अमन कलाल की भी सहायता ली गई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे षड्यंत्र में बैंक प्रबंधक मेगनेश जैन की भी सक्रिय भूमिका थी, जो फ्रीज किए गए खातों को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के दोबारा सक्रिय करवा देता था, जिससे आरोपी ठगी की राशि निकाल सकें। आरोपियों ने रकम निकालने के लिए हर बार एक सीमित समूह को ही बैंक भेजा, और 10 लाख रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन एक बार में नहीं किया, ताकि कोई संदेह न हो।

जांच में सामने आया कि आरोपी देश के कई राज्यों—गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, तेलंगाना, गोवा, बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल—के नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करते थे। अब तक इन राज्यों में 44 मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस का मानना है कि फरार आरोपी अमन कलाल अपनी पत्नी के साथ हाल ही में दुबई गया है, जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि साइबर ठगी का यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हो सकता है।

शिकायतें और दर्ज मामले:

इस मामले में भचड़िया, डडूका, आमजा, चौपासाग और सिंधी कॉलोनी के निवासियों के बैंक खातों के माध्यम से कुल 34 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से प्रत्येक खाताधारक के विरुद्ध 1 से लेकर 8 तक मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...