Friday, June 19, 2026
Home Crime UP प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों व ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर...

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों व ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गोलगप्पे बेचने वाला युवक आधी रात को दूसरे समुदाय की प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल बबलू कुमार ने प्रधान व लड़की के पिता और भाई समेत 10 लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

झांसी जिले का रहने वाला युवक पांच साल से फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करता था। इसी दौरान उसका दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। तीन दिन पहले आधी रात को वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांधकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उसके सिर से खून बहने लगा तभी गांव के ही एक बुजुर्ग ने रस्सी खोली। इसके बाद युवक वहां से चला गया। आरोपियों ने गांव में दोबारा दिखने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

ग्रामीणों के अनुसार उस वक्त घटना की जानकारी होने पर कुछ पुलिसकर्मी गांव पहुंचे थे और जांच भी की, लेकिन तब मामला शांत करा दिया गया। घटना के तीन दिन बाद घटना का वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान लिया, तब फरीदपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और जांच पड़ताल की। फरीदपुर थाने के हेड कांस्टेबल ने पांच नामजद लोगों सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...