Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP तीन सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

तीन सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर। सोमवार की रात चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में हिस्ट्रीशीटर ने तीन सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में घायल युवक कमलेश ने दम तोड़ दिया है। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपी की गोली से घायल दो अन्य भाइयों का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

अजीजगंज के रहने वाले कमलेश सूरी ट्रांसपोर्ट में नौकरी करते थे। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह सूरी ट्रांसपोर्ट से घर लौट रहे थे। रास्ते में चुंगी के पास अजीजगंज का ही शेरू किसी से विवाद कर रहा था। कमलेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो शेरू ने तलवार से उसके चेहरे पर वार कर दिया। इसके बाद तमंचे से पेट में गोली मार दी। शोर-शराबा सुनकर कमलेश के भाई अखिलेश और जितेंद्र मौके पर आ गए। उन लोगों को देखकर शेरू ने अखिलेश और जितेंद्र के पेट में भी गोली मार दी। इससे सनसनी फैल गई। इस बीच आरोपी ने अपने पिकअप वाहन में आग लगा दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गया।

घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया। कमलेश की हालत काफी गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। एंबुलेंस से उसे लखनऊ ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश के शव का लखनऊ में ही पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। शाम तक शव यहां लाया जाएगा। पुलिस अभी तक आरोपी शेरू को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने शेरू समेत चार लोगों के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस की तीन टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं हैं। कमलेश के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। सोमवार की रात मामूली विवाद में गोलीकांड से हर कोई स्तब्ध रह गया। शेरू और उसके साथ चाचा रामकिशोर किसी युवक को मार रहे थे। तभी कमलेश ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया था। शेरू ने उसकी जान ले ली। गोली मारकर उसके भाइयों को भी घायल कर दिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...