Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जयपुर में लूटकांड- देसी बम और गोलीबारी के बीच लूटे ज्वेलरी शॉप...

जयपुर में लूटकांड- देसी बम और गोलीबारी के बीच लूटे ज्वेलरी शॉप से गहने, तीन आरोपी गिरफ्तार 

राजस्थान। बगरू थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई ज्वेलरी शॉप लूट का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, वारदात में प्रयुक्त दो बाइक और एक कंटेनर भी बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हाल ही में जेल से छूटे दो दोस्तों ने जल्दी अमीर बनने के लिए इस वारदात की साजिश रची थी। दोनों ने पहले रेकी की, फिर देसी बम फोड़कर बाजार में दहशत फैलाते हुए ज्वेलरी शॉप को लूटा और बाइक से भागने के बाद कंटेनर में छिपकर पुलिस को चकमा दे दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

डीसीपी जयपुर पश्चिम, अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैयालाल शर्मा उर्फ चिकू पंडित (20), सोहेल पठान (20) और प्यारेलाल लुहार (37) शामिल हैं। कन्हैयालाल और प्यारेलाल एक ही कंपनी – आईएमएल कंटेनर्स प्राइवेट लिमिटेड, बगरू रीको एरिया में काम करते थे। वहीं, वारदात में शामिल एक और आरोपी कौशल की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, दो बाइक, फरारी में इस्तेमाल हुआ कंटेनर और लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है।

सीसीटीवी फुटेज और डेटा एनालिसिस के आधार पर पुलिस ने लुटेरों की पहचान की और मुखबिर की सूचना पर जोधपुर में दबिश देकर सोहेल को दबोचा। उसकी निशानदेही पर कन्हैयालाल और प्यारेलाल को भी हिरासत में ले लिया गया।

जांच में सामने आया कि कन्हैयालाल और सोहेल की मुलाकात जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने बगरू रीको एरिया में काम करना शुरू किया और जल्दी पैसा कमाने के लिए बैंक या ज्वेलरी शॉप लूटने का प्लान बनाया। इसके लिए मुथुट फाइनेंस बैंक सहित कई ज्वेलरी दुकानों की रेकी की गई, अंततः बगरू की एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया गया।

वारदात को अंजाम देने के लिए कन्हैयालाल ने जोधपुर से सोहेल को बुलाया और कंपनी के कंटेनर ड्राइवर प्यारेलाल को भी इस योजना में शामिल कर लिया। प्लान के मुताबिक, वारदात के बाद बाइक को छोड़ कंटेनर में छिपकर फरार होना था ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

22 अप्रैल की शाम तीनों आरोपी कंटेनर से बगरू के जुगल बाजार पहुंचे। ड्राइवर प्यारेलाल निगरानी करते रहा, जबकि तीनों बदमाश बाइक से ज्वेलरी शॉप तक गए। देसी बम फोड़कर माहौल में दहशत फैलाने के बाद बदमाशों ने दुकान के शीशे के गेट पर गोली चलाई और सोने-चांदी के गहनों को बैग में भरकर बाइक से भाग निकले। वारदात के बाद तय योजना के अनुसार वे कंटेनर में छिपकर फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...