Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP 7 वर्ष तक लगातार शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, जांच...

7 वर्ष तक लगातार शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, जांच शुरू

एटा। युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लिखा है कि आरोपी ने हरियाणा के बल्लभगढ़ और मानेसर में 7 वर्ष तक लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। धोखे से दो बार गर्भपात भी कराया। शादी की कहने पर पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित युवती ने तहरीर में लिखा है कि वह 7 वर्ष पूर्व हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात गांव मनसुखपुर निवासी एक युवक के साथ हो गई। उसने भरोसा दिलाया कि हम दोनों एक ही जाति, पंचायत और जिले के हैं। इसलिए एक ही कमरा लेकर रहेंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।

बातों में उलझाकर प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। 2 वर्ष तक बल्लभगढ़ में नौकरी करने के बाद आईएमटी मानेसर गुड़गांव में एक एक्सपोर्ट कंपनी में ले गया। वहां भी साथ में ही कमरा लिया और 5 वर्ष तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। बीच में एक बार गर्भवती होने पर धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। दिवाली पर जब गांव मनसुखपुर में लाया तो उसके पिता, मां और भाई-बहन ने एक बार फिर से योजना बनाकर तीन माह का गर्भपात करा दिया।

विरोध करने पर कहा कि लोक-लज्जा के कारण ऐसा किया है, जल्द ही तेरी शादी करा देंगे। कुछ समय बाद जब फिर से शादी के लिए कहा तो इन लोगों ने पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी। मामले में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...