Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP लड़की के प्यार में युवक की आरी से गला काट कर सिर...

लड़की के प्यार में युवक की आरी से गला काट कर सिर धड़ से किया अलग

कक्षा नौ और 12 वीं के छात्र गिरफ्तार

हाथरस। एक लड़की के प्यार में 12 वीं के छात्र ने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर मेंडू निवासी कपिल का आरी से गला काट कर सिर धड़ से अलग कर दिया था। पुलिस ने कक्षा नौ और 12 वीं के छात्र को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छात्र और कपिल एक ही लड़की से प्यार करते थे। कपिल उस पर लड़की से दूरी बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी की खुन्नस में छात्र ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात की।

कपिल का शव 24 अप्रैल सुबह करीब पांच बजे मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट दो बोरों में बंद मिला था। मृतक के पिता डोरीलाल ने चेयरमैन के भतीजे सहित चार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ में 12 वीं के छात्र ने बताया कि वह साथ में पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार करता है और कपिल भी उससे प्यार करता है। कपिल ने कई बार उसे धमकी दी थी। दो-तीन दिन पहले भी उसे व उसके पिता को धमकी दी और गाली गलौज की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार छात्र के पिता मेंडू स्टेशन के पास मकान बनवा रहे हैं। छात्र और उसके दोस्तों ने 23 अप्रैल रात करीब साढ़े 10 बजे शराब पार्टी के बहाने कपिल को मकान पर बुलाया और शराब पी। इस दौरान भी इनके बीच लड़की को लेकर बहस हुई। कपिल को नशा हो गया तो मकान में रखी आरी से उसका गला काट दिया। इससे पहले सरिये से भी उसे पीटा गया। उसके बाद शव को बोरे में बंद कर रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आरी, रक्तरंजित लोहे की सरिया, धातु का के टुकड़े, खून और शराब की बोतल बरामद कर ली है। दो बाल अपाचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल इनके दो दोस्तों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...