Sunday, September 20, 2026
Home Crime India संपत्ति विवाद में की व्यक्ति की हत्या, आरोपी पत्नी और बेटे फरार

संपत्ति विवाद में की व्यक्ति की हत्या, आरोपी पत्नी और बेटे फरार

नालंदा। पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद ने एक और परिवार को तबाह कर दिया। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में बीते 27 मार्च को हुई एक दर्दनाक घटना में 40 वर्षीय टेंपो चालक चंडी के गोपी विगहा निवासी धर्मवीर यादव की निर्मम हत्या मामले का चंडी पुलिस ने खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे उनकी पत्नी और बेटे का हाथ है, जिन्होंने महज 10,000 रुपये में एक शूटर को हायर करके अपने ही परिवार के मुखिया की हत्या करवा दी।

हिलसा डीएसपी-1 के प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि घटना सैदवरही गांव के समीप हुई थी। जहां अपराधियों ने धर्मवीर यादव के सिर, कंधा, पेट और कमर में चार गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के बाद पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के केसरी बिगहा निवासी स्वर्गीय राजू प्रसाद का पुत्र धीरज कुमार, जो वर्तमान में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में रह रहा था तथा मसौढ़ी निवासी विवेक कुमार एवं सत्य प्रकाश भारती शामिल हैं। पुलिस ने शूटर के पास से बुलेट मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया है कि पिछले 16 वर्षों से धर्मवीर की पत्नी मनीता देवी अपने बेटे और बेटियों के साथ अपने मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका मामला हिलसा न्यायालय में लंबित था। सूत्रों के अनुसार, 16 साल पूर्व मनीता देवी पर बदचलन होने का आरोप लगा था, जिसके बाद वह अपने मायके में ही रहने लगी थी।

बेटा भी यही चाहता था कि किसी तरह उसके पिता की मौत हो जाए, ताकि सारी संपत्ति उसे मिल सके। हालांकि, धर्मवीर अपने बेटे को कई बार अपने साथ रहने के लिए कहते थे। लेकिन बेटा पिता के बजाय मां के साथ ही रहता था। इस हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर धीरज कुमार मृतक के दामाद का भाई है, जिसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

27 मार्च को न्यायालय में तारीख से लौटने के बाद मनीता देवी और उनके पुत्र ने शूटर के लिए “लाइनर” की भूमिका निभाई और धर्मवीर की हत्या करवा दी। फिलहाल, महिला और उसका पुत्र दोनों फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड के उद्भेदन में चण्डी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम चंद्रवंशी और डीआईयू की पुलिस टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...