Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, झाड़ियों में...

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, झाड़ियों में बने गड्ढे में दफनाया शव

नालंदा। राजगीर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में एक पति की हत्या के मामले में ऐसा चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को गांव के पास ही झाड़ियों में बने गड्ढे में दफना दिया। मामला तब खुला जब 29 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि कुत्ते झाड़ियों में किसी शव को नोच रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान महादेवपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ नागा सिंह (पिता सुरेन्द्र सिंह) के रूप में हुई। पहले यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की, तो मामला कुछ और ही निकला।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में गठित विशेष जांच टीम ने जब तकनीकी पहलुओं की जांच की, तो संध्या देवी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लोकेशन से अहम सुराग मिले। पुलिस को यह स्पष्ट हुआ कि पति की मौत के बाद भी वह अपने पड़ोसी दीपक कुमार उर्फ छोटू से लगातार संपर्क में थी। जब संदेह गहराया, तो पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिली। बाद में उसे नौरंगा गांव से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में संध्या देवी ने पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि उसके दीपक कुमार उर्फ छोटू के साथ अवैध संबंध थे। उसका पति राजीव सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले भी उसने उसके साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। उसी घटना से आहत होकर उसने दीपक और नीतीश कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली।

संध्या देवी ने पुलिस को बताया कि पांच जनवरी को दीपक और नीतीश ने राजीव को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। रात में दोनों ने मिलकर राजीव का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के पास झाड़ियों में एक गड्ढे में दफना दिया गया। जब आसपास के लोग राजीव के बारे में पूछते, तो संध्या उन्हें बताती कि वह कुंभ मेले में गया है।

राजगीर पुलिस ने संध्या देवी (25) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोनों सहयोगियों की तलाश में छापामारी कर रही है। इस जघन्य वारदात ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। जहां एक ओर अवैध संबंधों और घरेलू हिंसा का खतरनाक मेल सामने आया है, वहीं पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी साजिश बेनकाब हो गई है।

इस मामले की जांच और छापामारी में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, दरोगा संजीव कुमार सिंह, काजल कुमारी, भानु प्रताप सिंह समेत राजगीर थाना की महिला व पुरुष सशस्त्र बल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस अब फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...