Sunday, September 20, 2026
Home Crime India साढ़े चार साल की मासूम के साथ 20 वर्षीय युवक ने किया...

साढ़े चार साल की मासूम के साथ 20 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मासूम बच्ची के होश आने पर बच्ची ने रोते हुए कहा पड़ोस के कुंडला भैया ने गलत काम किया। बताया जा रहा है कि आंगन में खेल रही बच्ची को छत पर ले जाकर उससे दरिंदगी की गई और इस दौरान बच्ची चीखती-चिल्लाती रही। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एसकेएसमीएच में घायल बच्ची इलाजरत है।

जानकारी के मुताबिक, औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े चार साल की मासूम के साथ 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म और दरिंदगी की घटना की है। खून से लथपथ मासूम बच्ची घर में बेहोश पड़ी थी। उसकी मां ने किसी तरह उसे होश में लाया और खून देखकर पूछा कि क्या हुआ। इस पर बच्ची ने रोते हुए आरोपी का नाम लेते हुए कहा कि कुंडला भैया ने उससे गंदा काम किया। इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपी अरविंद कुमार उर्फ कुंडला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दरिंदगी की शिकार मासूम का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है।

मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह 18 अप्रैल को खेत में गेहूं काटने गई थी और उसके पति परदेश में निजी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि घर पर साढ़े चार साल की मासूम बच्ची अकेली थी। दोपहर में जब मां गेहूं काट कर खेत से वापस घर आई तो देखा कि मासूम बेटी अकेली अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। उसे लगा कि बेटी सो रही है। उसने जगाने के लिए आवाज लगाई तो बेटी की नींद नहीं खुली।

वह बेटी के पास गई तो देखा कि वह खून से लथपथ है। उसके प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म था। उसने बेटी को किसी तरह होश में लाया। फिर पूछताछ में बच्ची ने रोते हुए बताया कि वह पड़ोस के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी जगदीश भगत के बेटे अरविंद कुमार उर्फ कुंडला (20) उसका हाथ पकड़कर साथ में ले गया। वह बच्ची को उसके घर की छत पर ले गया और उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 वहीं, इस पूरे मामले में एएसपी पूर्वी शहरयार अख्तर ने बताया कि आरोपी युवक को पूछताछ के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश करके अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...