Monday, June 22, 2026
Home Crime India पिता की पीट-पीट कर की हत्या, बीच-बचाव आई मां को भी बेरहमी...

पिता की पीट-पीट कर की हत्या, बीच-बचाव आई मां को भी बेरहमी से पीटा, जांच शुरू

सीवान। नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी मां बीच-बचाव करने गई तो उसे भी बेरहमी से पीटा। मां की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे में होकर रविवार रात घर आया और घरवालों से विवाद करने लगा। माता-पिता ने विरोध किया तो दोनों को बेरहमी से पीटा। इसमें पिता की मौत हो गई।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि घरेलु विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हदीश अंसारी के रूप में हुई है। घायल महिला हदीश अंसारी की 50 वर्षीय पत्नी हदीशन खातून के रूप में हुई है। वहीं हत्यारोपी हदीश अंसारी क बड़े बेटे का नाम किताबुद्दीन अंसारी है। आरोपी की बेटी अकीला खातून ने बताया कि देर रात पिता घर आये और दादा-दादी से गाड़ी की चाबी मांगने लगे। जब दादा-दादी ने बताया कि गाड़ी चाचा (छोटे बेटे) लेकर गए तो वह आग बबूला हो गए। देखते ही देखते दादा-दादी की पिटाई करने लगे।

मेरे पिता इतने नशे में थे कि वह किसी को पहचान नहीं रहे थे जो भी बीच-बचाव करने जा रहा था उसकी भी पिटाई कर दे रहे थे। यहां तक कि मेरी मां जब छुड़ाने गई तो उनपर भी तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता बाजार से किसी से झगड़ा कर घर आये थे। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जिसके बाद गश्ती दल पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही आरोपी किताबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...