Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP लापता किशोरी से हैवानियत की हदें पार, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

लापता किशोरी से हैवानियत की हदें पार, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार शाम से थी लापता 

निजी अंगों से हो रहा था रक्तस्राव 

उत्तर प्रदेश। रामपुर जिले के सैफनी में हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। सैफनी थाना इलाके के एक गांव से मंगलवार शाम लापता हुई मूकबधिर किशोरी बुधवार सुबह खेत में बेसुध पड़ी मिली। किशोरी के शरीर पर कम कपड़े थे और माथे पर गहरी चोट थी। उसके निजी अंगों से भी रक्तस्राव हो रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी का शिकार हुई मूक बधिर व मानसिक रूप से कमजोर बिटिया अब भी बेहोश है। वह मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बुधवार देर रात मुठभेड़ में पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी दान सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।

बिटिया अनुसूचित वर्ग से होने के कारण उस पर एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। ग्रामीणों में गुस्सा देख गांव में फोर्स तैनात की गई है। इस बीच मुरादाबाद से डीआईजी मुनिराज जी ने बृहस्पतिवार शाम गांव का दौरा किया।
एसपी विद्यासागर मिश्र व एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ थे। डीआईजी ने बिटिया के घर और वारदात के स्थान को देखा। इस बीच बिटिया के परिजनों और कुछ ग्रामीणों से बात की। साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई का अश्वासन दिया। उनके जाने के बाद भी गांव में फोर्स मौजूद रही।

एएसपी ने बताया कि एहतियातन गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एएसपी ने बताया कि बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी दान सिंह के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में उसने दरिंदगी की बात स्वीकार की है। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उसे जेल भेज दिया। शाहबाद की सीओ हर्षिता सिंह को विवेचना सौंपी गई है। दूसरी ओर मेरठ में मौजूद बिटिया के ताऊ ने फोन पर बताया कि अभी बच्ची की हालत गंभीर है। उसे होश नहीं आया है। चिकित्सकों ने न्यूनतम तीन माह इलाज चलने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...