Saturday, September 19, 2026
Home Crime India  युवक ने झोपड़ी में आग लगाकर पत्नी को जिंदा जलाया, उपचार के...

 युवक ने झोपड़ी में आग लगाकर पत्नी को जिंदा जलाया, उपचार के दौरान हुई मौत, मुकदमा दर्ज

हरियाणा। समाखला क्षेत्र में खरबूजे की खेती करने वाले वाले युवक ने झोपड़ी में आग लगाकर पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी को जिंदा जलाने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

वारदात थाना समालखा क्षेत्र की है। मूल रूप से यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाकलां गांव निवासी अलियास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच साल पहले उसकी बेटी मोसिना का निकाह सहारनपुर के ही शाहपुर गांव निवासी सारून से हुआ था। उनके दो बच्चे थे। वह अपने दामाद के साथ चुलकाना के अशोक के खेत में खरबूजे की खेती करते है और वहीं पर परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

आरोप है कि रात को सारून ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगाने के बाद उसने झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन पत्नी मोसिना को जलती हुई झोपड़ी में ही छोड़ दिया। जिससे वह आग की लपटों की चपेट में आ गई। अलियास का कहना है कि जब उसने बेटी को जलते हुए देखा तो तुरंत उसे आग से बाहर निकाला। इसके बाद समालखा के एक अस्पताल में ले गए। हालत अधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मोसिना को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अलियास ने दामाद सारून पर बेटी को जिंदा जलाने के आरोप लगाए हैं।

उधर, आग से झुलसने की सूचना पर पुलिस भी पीजीआई रोहतक पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सारून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर भी मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

एक व्यक्ति ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे उसकी पत्नी की आग में झुलसने से मौत हो गई। ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराकर आरोेपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – दीपक कुमार, थाना प्रभारी समालखा।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...