Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP कुल्हाड़ी से वारकर ससुर ने की बहु की हत्या, नशे की हालत...

कुल्हाड़ी से वारकर ससुर ने की बहु की हत्या, नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम 

शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में गांव हटीपुर कुरिया निवासी सर्वेश की 30 वर्षीय पत्नी सुमित्रा की उसके ससुर राजपाल ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वह बहू को गांव में जाने से रोकता था। बताते हैं कि देर रात आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला।

ट्रक चलाने वाले सर्वेश ने सात साल पहले मध्यप्रदेश के सतना की रहने वाली सावित्री से विवाह किया था। सावित्री का दूसरा विवाह होने के चलते उसके साथ सात साल की बेटी रागिनी भी आई थी। सर्वेश ट्रक लेकर गया हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार रात राजपाल शराब पीकर आया और उसने हंगामा किया था। बताते हैं कि उसके मना करने के बावजूद सावित्री गांव में दावत में चली गई थी।

रात में राजपाल को लोगों ने समझाकर शांत कर दिया। आधी रात में किसी समय राजपाल ने कुल्हाड़ी से छह-सात वार कर सावित्री की हत्या कर दी। मृतका के कान, गर्दन और हाथ आदि पर कुल्हाड़ी से वार किए गए। सुबह सात साल की रागिनी जागी तो उसे मां बिस्तर पर नहीं मिली। उसने बाहर निकलकर देखा तो मकान में ही सावित्री का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

मां का शव देख बेटी चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी की पत्नी भी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयाक जैन भी मौके पर पहुंचे।

एसपी ने आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया। सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हत्या की वजह क्या रही, इसका पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...