Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand 90 लाख रूपये की नगदी व ज्वैलरी के चोरी हुए मामले में...

90 लाख रूपये की नगदी व ज्वैलरी के चोरी हुए मामले में तीन गिरफ्तार 

हरिद्वार। करीब 90 लाख रूपये की नगदी व ज्वैलरी के चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 60 लाख नगदी, ज्वैलरी सप्लीमेंट के डिब्बे व घटना में प्रयुक्त आइर्-20 कार बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपियो में से दो पीड़ित परिवार के बेटी और दामाद है।

जानकारी के अनुसार बीते 10 अप्रैल को मौण् सरवर निवासी अम्बर तालाब गंगनहर हरिद्वार द्वारा अपने अम्बर तालाब स्थित पुराने घर से लगभग 90 लाख की धनराशि चोरी होने के सम्बन्ध में नामजद आरोपियोें के खिलाफ थाना गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली गंगनहर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी पति पत्नी सहित 3 आरोपियों को दबोच कर उनके पास से लगभग 60 लाख की धनराशि, ज्वेलरी, सप्लीमेंट के डिब्बे व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।

आरोपी महिला पीड़ित परिवार की लड़की है जिसकी पहली शादी से तलाक होने के बाद उसने वर्ष 2023 में घर वालों की मर्जी के बिना जिम ट्रेनर अजीम से शादी कर ली। जिसकी रुडकी के पास फूड स्पलीमैंट की दुकान है अजीम को बिजनेस में बहुत घाटा हो गया था जिस कारण अजीम ने मार्केट से ब्याज में पैसा उठाना पडा। महिला ने अपने पिता के गोदाम बेचकर लाखों रुपये मिलने की बात अपने पति को बताई थी। जिस पर अजीम ने अपनी पत्नी को अपने घरवालों से बात करके पैसों की मदद करने की बात कही। जिस पर उसके पिता द्वारा मदद का आश्वासन दिया था।

कुछ समय बीता लेकिन महिला के घरवालों ने कोई मदद नहीं की। आरोपी महिला को शक था की उसका भाई उन्हे कुछ नहीं लेने देगा। आरोपी महिला को पहले से पता था कि उसके पिता पैसे पुराने मकान में रखते है। जिसपर आरोपी पति पत्नी द्वारा घर में चोरी का प्लान बनाया गया। प्लान के मुताबिक 10 अप्रैल को दोपहर एक बजे आरोपी महिला अपनी स्कूटी से अपने मायके गयी और अजीम ने अपनी आई-20 कार नया पुल नहर पटरी के पास लगा दी। फिर महिला ने अजीम को व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसने अपने पिता के घर से पुराने मकान की चाबी ले ली है जिस पर अजीम के वहां पहुंचने पर उसने महिला से चाबी लेकर महिला के पिता के पुराने मकान मे गया और वहाँ से पैसों का बैग निकालकर अपनी कार में लेकर आईआईटी कैम्पस रुडकी में गाडी खडी कर दी शाम को अजीम आईआईटी रुड़की गया और अपनी पैसो से भरी कार घर वापस लेकर आ गया।

चोरी के रुपयो से कुछ रुपये अजीम ने अपने भाई वसीम को छिपाकर रखने के लिये दे दिये और बाकि पैसों से भरा बैग अपने किराये के मकान मे छिपा कर रख दिया। आरोपियों की निशांदेही पर उनके पास से 60 लाख की नगदी व जेवरात व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...