Friday, September 18, 2026
Home Crime India आरडी और एफडी के नाम पर लोगों के साथ हुआ धोखा, 86...

आरडी और एफडी के नाम पर लोगों के साथ हुआ धोखा, 86 लाख रुपये लेकर सोसाइटी के अधिकारी हुए फरार 

जींद। हरियाणा के जींद में लाखों रुपये का हेरफेर हुआ है। 15 लोगों से 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जुलाना कस्बे में आरडी और एफडी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस की एसआईटी लगातार दूसरे दिन जांच के दौरान सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनीपत जिले के छपरा गांव निवासी जसबीर की गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में जो भी शामिल पाया जाएगा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करेगी और जांच में शामिल करेगी।

22 मार्च को पुलिस ने एक एजेंट की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआई पवन कुमार के नेतृत्व में टीम जुलाना पहुंची और आरडी एफडी के नाम पर जिन लोगों ने निवेश किया था उनके बयान दर्ज किए।

सोनीपत जिले के छपरा गांव निवासी जसवीर ने पुलिस को बताया कि वह ह्यूमैन वेल्फेयर क्रेडिट कॉओपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में एजेंट के रूप में काम करता था। जसवीर ने आरोप लगाया कि सोसाइटी ने जनता को वित्तीय योजनाओं के माध्यम से धोखा देने का गंभीर अपराध किया है।

सोसाइटी के मालिक और अधिकारी लगातार निवेशकों और एजेंट्स को यह विश्वास दिलाते रहे कि उनका मॉडल मजबूत और पारदर्शी है। इस दौरान, सोसाइटी ने अपनी वास्तविक मंशा को छिपाते हुए धोखाधड़ी के लिए एक ठोस आधार तैयार किया। 2023 में सोसाइटी के कामकाज में गंभीर समस्याएं आनी शुरू हुईं। पहले एजेंट्स के इंसेंटिव रोक दिए गए। निवेशकों की परिपक्यता राशि का भुगतान भी बाधित होने लगा। सोसाइटी के अधिकारी “सिस्टम अपग्रेडेशन” का बहाना बनाकर देरी को जायज ठहराने की कोशिश करते रहे। निवेशकों और एजेंट्स ने जब इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्हें झूठे आश्वासन दिए गए। धीरे-धीरे, सोसाइटी के मालिकों ने सभी संपर्क समाप्त कर दिए और निवेशकों को उनकी मेहनत की कमाई वापस नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोसाइटी व उसके के सीएमडी समीर अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ भी आरोपी
जुलाना में खोले गए सोसाइटी के केंद्र के एजेंट जसवीर ने बताया कि सोसाइटी के प्रचार के लिए बॉलीवुड एक्टर तलपड़े और आलोकनाथ को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया था। इसके अलावा दुबई और मुंबई के कई बड़े नाम भी आरोपियों में शामिल हैं।

अभी तक 86 लाख 36 हजार हड़पने का मामला आया सामने, राशि हो सकती है करोड़ों में
जुलाना के नत्थूराम मार्केट में सेंटर खोला गया था। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में केवल 15 निवेशकों द्वारा निवेश की गई राशि का जिक्र है, जबकि सेंटर पर सैकड़ों एजेंट हजारों निवेशकों की राशि को जमा करवाते थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब 15 निवेशकों के 86 लाख 36 हजार रुपये जमा हैं तो हजारों लोगों के कितने होंगे।

मैच्योरिटी नहीं मिलने पर सीपी ने किया था हंगामा
जुलाना में ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉ ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम से कार्यालय लगभग 8 साल से चलाया जा रहा था। सोसाईटी एफडी और आरडी के नाम पर बाजार में सीपी निवेशकों से रूपये जमा करवाते थे। सोसाईटी के एजेंट सोनू ने बताया कि उसने लगभग 500 लोगों का सोसाइटी में निवेश करवाया है। ऐसे में लगभग करोड़ों रूपये उसके उपभोक्ताओं के सोसाइटी में जमा है। इसके अलावा काफी लोग स्वयं भी कार्यालय में जमा करवाते थे। सोसाइटी के शुरुआती दिनों में समय पर लेनदेन होता रहा है। ऐसे में निवेशकों का भरोसा सोसाइटी पर हो गया और लोग काफी संख्या में निवेश करने लगे। सोसाइटी में लोगों ने करोड़ो रुपये निवेश कर दिए। तीन माह बीत जाने के बावजूद सोसाइटी ने लोगों की समयावधि पूरी होने पर भी रुपये नहीं दिए जा रहे थे तो सीपी ने कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया तो वहां से एजेंट और कार्यालय स्टाफ भाग गए। पुलिस ने जांच के दौरान जब बुलाया तो 10 दिन में मैच्योरिटी देने की बात सहमति बन गई। कुछ दिन बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...