Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात ठक-ठक गैंग के 2 शातिरों को पुलिस...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात ठक-ठक गैंग के 2 शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

देहरादून। लोगों को बातों में उलझाकर उनके महंगे मोबाइल लूटने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात ठक-ठक गैंग के 2 शातिर चोरों को पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल बरामद किये है। पटेलनगर निवासी पीडित द्वारा शिमला बाईपास पर सिग्नल पर खड़े रहने के दौरान उनकी गाड़ी की दाईं व बायीं तरफ से दो व्यक्ति आये व उनके चौपहिया के सीशे खटखटाते हुए एक व्यक्ति द्वारा उन्हें बातों में उलझाया व दूसरे ने उन्हें बातो मस उलझाकर उनकी गाड़ी में रखा आईफोन-14 मोबाइल चोरी कर लिया और दोनो मौके से फरार हो गये।

वहीं दूसरे पीड़ित ने बताया कि जब वह ट्रांर्सपोर्ट नगर से आईएसबीटी चौक की तरफ अपनी कार से जा रहे थे तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना बात के उनसे बहस की गई, और बातों मे उलझाकर उनका आईफोन-15 चोरी कर वहां से फरार हो गया। दोनो मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पटेलनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही शुरू की। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक करते हुए सभी संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई। संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिरी तंत्रो को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में शामिल अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।

अभियुक्तो की तलाश के क्रम में देर रात पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चंद्रमणि चौक से 2 अभियुक्त आदेश कुमार(34) पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी एलम थाना कांधला जिला शामली उत्तर प्रदेश व ईनाम(45) पुत्र बुंदू निवासी फतलापुर रोड शिव मन्दिर के पास थाना लिसाडी गेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो के कब्जे से दोनो वादी के मोबाइल सहित 3 महंगे मोबाइल फोन बरामद किये है।अभियुक्तो द्वारा तीसरा मोबाइल नेहरुकोलोनी से चोरी किये जाने कबूल किया।अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपने महंगे शौक पूरा करने तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा मोबाइल चोरी किये गए थे।

अभियुक्त पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुख्यात ठक-ठक गैंग के शातिर है, जिनके द्वारा लोगो को बातों में उलझाकर उनके मोबाइल चोरी किये जाते थे। पूछताछ में अभियुक्तों का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...