Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ससुर की हत्या कर मौके से फरार हुआ दामाद, जांच शुरू

ससुर की हत्या कर मौके से फरार हुआ दामाद, जांच शुरू

मुजफ्फरपुर। ससुराल आए दामाद ने लोहे की रॉड से मारकर ससुर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के गिजास की है। मृतक की पहचान रामचंद्र सहनी उर्फ डोमन सहनी (70) के रूप में की गई है। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी  पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। आरोपी दामाद मुजफ्फरपुर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर का रहने वाला अजय कुमार सहनी है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक रामचंद्र सहनी उर्फ डोमन सहनी की बेटी दिल्ली में रहती है और वह अपने पति अजय कुमार सहनी के साथ नहीं रहती है। इसी बात को लेकर आरोपी दामाद अपने ससुर से नाराज रहता था। इस बात को लेकर वह जब भी ससुर के पास आता तो अपने ससुर से झगड़ा कर लिया करता था। दामाद का अपने ससुर से इस बात को लेकर कई महीनों से मनमुटाव चल रहा था।

इसी बात को लेकर आज सुबह में वह अपने ससुराल पहुंचा तो फिर ससुर से उसकी कहासुनी होने लगी। कहासुनी होते-होते दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी, और फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान में वह घर में रखे हुए एक लोहे के रोड को उठाया और अपने ससुर रामचंद सहनी के सिर पर हमला कर दिया। लोहे के रोड से गंभीर रूप से घायल ससुर वहां अचेत होकर गिर पड़े, जिसके बाद परिवार के लोगों ने आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया।

पूरे मामले को लेकर जैतपुर थाना के प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह में सूचना मिली कि एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। दामाद ने लोहे के रॉड से मार कर ससुर को घायल कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। एफएसएल की टीम को भी घटना की जानकारी दी गई है।  मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। मौके से एक लोहे का रॉड बरामद किया गया है। आगे की करवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...