Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP बेटी के शादीशुदा प्रेमी को बुलाकर पिता और उसके परिवार वालों ने...

बेटी के शादीशुदा प्रेमी को बुलाकर पिता और उसके परिवार वालों ने जमकर पीटा

प्लास से हाथ और पैर की अंगुलियों के उखाड़े नाखून 

युवती के पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर। गाजीपुर थाना इलाके के पहाड़पुर में देर रात बेटी के शादीशुदा प्रेमी को बहाने से बुलाकर पिता और उसके परिवार वालों ने जमकर पीटा। प्लास से हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखून उखाड़ दिए। कान में पेचकस घुसेड़ दिया। मरणासन्न हालत में घर से बाहर फेंक दिया। रात भर युवक तड़पता रहा। सुबह अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना निवासी बीनू रैदास (27) घरों में पट्टी का काम करता था। वह रोज की तरह रविवार सुबह गांव अयाह पुट्टी पुताई के लिए गया था। वह शाम चार बजे घर लौटा। पिता कल्लू के मुताबिक शाम करीब छह बजे बेटे के मोबाइल पर फोन आया। वह नयापुरवा में नौटंकी देखने चला गया। रातभर घर नहीं लौटा।

बीनू के हाथ-पैर के नाखून उखड़े
सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटा मरणासन्न हालत में गांव पहाड़पुर में एक घर के बाहर पड़ा है। वह परिजनों के साथ पहाड़पुर पहुंचे। बेटे बीनू के हाथ-पैर के नाखून उखड़ने से खून निकल रहा था। कान से भी खून बह रहा था। उसका मार से पूरा शरीर काला पड़ा था। उसे गाजीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास घर के लोगों से पूछताछ की। युवक के मोबाइल की रविवार शाम की काल डिटेल निकाली। इससे स्पष्ट हुआ कि बीनू का पहाड़पुर गांव में युवती से प्रेम प्रसंग था।

पुलिस ने युवती के घर पर भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को जानकारी होने पर युवक को पीटा। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवक की हत्या के आरोप में युवती के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

युवक और युवती के मोबाइल से खुला हत्या का राज
फतेहपुर के पहाड़पुर में बीनू रैदास की हत्या का राज खुलने में उसके और उसकी प्रेमिका के मोबाइल काम आए। शक में पुलिस ने दोनों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले। पता चला कि वारदात के पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं। घटना की सूचना पर एएसपी विजय शंकर मिश्रा समेत गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि युवती के घर वालों से पूछताछ की।

पहले परिजन गुमराह करते रहे कि बीनू घर में चोरी की नीयत से घुसा था। उसे मारपीट कर बाहर भगा दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवती और युवक के मोबाइल के काल रिकार्ड खंगाले, तो हर राज खुलता चला गया। घरों में पुट्टी व पेंट करने वाले बीनू का पहाड़पुर में चचेरे भाई की ससुराल होने पर आना-जाना था। इसी बीच उसकी मुलाकात घर बनाने वाले राजगीर से हुई। एक ही रोजगार से जुड़े होने पर दोनों में दोस्ताना संबंध हो गए थे।

राजगीर की बेटी से थे बीनू के प्रेम संबंध
दोनों का एक ही रोजगार होने से दोस्ती हो गई। उसका राजगीर के घर आना-जाना बढ़ गया। इस बीच राजगीर की बेटी से बीनू के प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक पिता समेत परिजनों को लग गई। उन्होंने बीनू को रास्ते से हटाने की ठानी। उसे रविवार शाम को नौटंकी देखने के लिए बुलाया। वहां पिता, भाई ने बीनू की जमकर पिटाई की। सोमवार भोर पहर घर के बाहर मरणासन्न हालत में सड़क पर फेंक दिया।

 लड़की के पिता सहित तीन लोग गिरफ्तार
युवक प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने युवक को पीटा। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या के आरोप में युवती के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। -विजय शंकर मिश्रा, एडिशनल एसपी

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...