Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपियों...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा

मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के अकबरपुरा मोहल्ला टंकी में दो दिसंबर 2021 को हुई मनोज की सनसनीखेज हत्या में शनिवार को अदालत से फैसला आया। हत्यारोपी मनोज की पत्नी और उसके प्रेमी को एडीजे-6 चेतना चौहान की कोर्ट से दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये की सजा सुनाई। मृतक की बेटियों के लिए उचित प्रतिकार का भी आदेश लिखा गया है।

औंछा थाना क्षेत्र के अकबरपुरा मोहल्ला टंकी निवासी मनोज (28) मजदूरी करता था। उसके पास दो बेटियां भी थीं। मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में 2 दिसंबर 2021 को मौत हो गई थी। उसका शव सुबह घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला था। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। देखने में आत्महत्या लग रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया।

गले की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। मृतक के भाई विनोद कुमार ने हत्या का मुकदमा अपनी भाभी खुशबू सविता और मोहल्ले में ही रहने वाले खुशबू के प्रेमी अभिषेक मिश्रा पर दर्ज कराया था। पुलिस ने खुशबू के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो यह प्रमाणित हो गया कि खुशबू और अभिषेक मिश्रा के संबंध हैं। दोनों के बीच लंबी बातचीत होती थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अवैध संबंधों में बाधक बनने के कारण खुशबू ने प्रेमी अभिषेक के साथ मिलकर साड़ी से गला घोंटकर मनोज की हत्या कर दी थी।

आरोपी पत्नी खुशबू ने अपने प्रेमी अभिषेक के साथ मिलकर जिस रात पति मनोज की गला घोंटकर हत्या की थी। उस समय उसकी 7 वर्षीय बेटी रिया ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा था। यह जानकारी परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई। कोर्ट में जब गवाही की बारी आई तो बेटी ने अपने पिता की हत्या का पूरा राज खोल कर रख दिया। बेटी ने अपने बयानों में यह भी बताया कि उस घटना के बाद वह काफी डर गई थी। बाद में परिजन को उसने पिता की हत्या का सच बताया था। अभियोजन पक्ष की ओर से विपिन कुमार चतुर्वेदी ने कोर्ट में गवाहों को पेश किया। गवाई के दौरान मुकदमा विवेचक, लेखक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, मुकदमा वादी आदि की गवाही हुई।

सजा सुनते ही खुशबू अदालत में फूट-फूटकर रोने लगी। खुशबू की मां भी अदालत में पहुंची हुई थी। मां ने ही खुशबू के लिए अधिवक्ता कर पैरवी कराई थी। इधर, अभिषेक मिश्रा के बहनोई, बहन और मां भी कोर्ट में पहुंचे थे। अभिषेक की आंखें भी सजा का एलान होते ही नम हो गईं। दोनों को अदालत से सजाई वारंट जारी होने के बाद पुलिसकर्मी देर शाम को उन्हें जेल में दाखिल करने के लिए पहुंचे।अभिषेक और खुशबू ने अपनी जमानत के लिए जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक में अपने अधिवक्ताओं से पैरवी कराई। मगर, अभियोजन पक्ष की कड़ी पैरवी के चलते इन दोनों को जमानत नहीं मिल सकी थी।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता विपिन चतुर्वेदी ने दोषी खुशबू के अपराध को मेरठ की मुस्कान के अपराध से अंतिम बहस में जोड़ा। अदालत में कहा कि खुशबू और उसके प्रेमी अभिषेक को फांसी की सजा दी जाए, ताकि समाज को इसका कड़ा संदेश जाए। अभियोजन ने बहस में कहा कि हत्या न सिर्फ मनोज की हुई, बल्कि उसके भरोसे की हुई। एक पति को अपनी पत्नी पर भरोसा होता है। तभी दोनों एक घर, एक कमरे और एक बिस्तर पर रहते हैं। अगर, पत्नी ही अपने पति की हत्या कर दे तो यह साथ जन्मों के रिश्ते, भरोसे का कत्ल है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...