Thursday, June 18, 2026
Home Crime India आपसी झगडे के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,...

आपसी झगडे के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार 

हरियाणा।  नरवाना की इंद्रा कॉलोनी में शनिवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की चटनी कूटने वाली पत्थर की कुंडी सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने घर की दीवार पर चॉक से लिखा अब सूरज और सोनू की बारी है। इसके बाद वहां से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमित भाटिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

किराए के मकान में रहते थे
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के भूना का रहने वाला सूरज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा काफी समय से नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। सूरज राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि नेहा प्राइवेट स्कूल में स्वीपर का कार्य कर रही थी। शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सूरज ने चटनी कूटने वाली कुंडी उठाकर नेहा के सिर में दे मारी। इससे नेहा लहूलुहान होकर वहीं चारपाई पर गिर पड़ी। इसके बाद सूरज गुस्से में बाहर चला गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी पर करता था शक, कई बार झगड़ा हुआ
सूरज अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर का शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। कुछ दिन पहले नेहा झगड़े के बाद बच्चों को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। दो-तीन दिन बाद सूरज ने ससुरालियों से रिक्वेस्ट की और नेहा को वापस भेजने के लिए गिड़गिड़ाया। इसके बाद नेहा व बच्चों को घर ले आया था। शुक्रवार देर रात दोनों में फिर से झगड़ा हो गया।

बेटी बोली- पापा ने मम्मी के सिर में कुंडी मारी
मृतका के फूफा ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि नेहा की मौत हो गई है। उसने मौके पर पहुंच कर देखा तो नेहा का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसके बाद नेहा की बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पापा ने मम्मी के सिर में पत्थर की कुंडी मारी है। कई बार वार किए, जिससे उसके सिर से खून निकल आया था। फूफा ने नेहा के किसी भी तरह के अफेयर को नकार दिया। मायके वालों ने कहा कि वह कल शाम को ही नेहा को यहां छोड़कर गए थे। कुछ दिन पहले सूरज और नेहा के बीच झगड़ा हुआ था। इस कारण नेहा मायके चली गई थी। सूरज और नेहा के 4 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...