Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बेटा-बहू ने बुजुर्ग मां के साथ किया अत्याचार, आरोपी दंपति गिरफ्तार

बेटा-बहू ने बुजुर्ग मां के साथ किया अत्याचार, आरोपी दंपति गिरफ्तार

पंजाब। लुधियाना के रायकोट में बेटा और उसकी पत्नी 85 साल की बुजुर्ग मां के साथ अत्याचार कर रहे थे। कलयुगी बेटा अपनी मां को मारता-पीटता था। यहां तक कि उसे खाना भी नहीं देता था। बुजुर्ग की बहू भी पति के साथ मिलकर बुजुर्ग सास पर जुल्म ढहा रही थी। दोनों पति-पत्नी की यह हरकत तीसरी आंख यानी सीसीटीवी में कैद हुई है। बेटे और बहू की यह करतूत बुजुर्ग गुरनाम कौर की बेटी की वजह से सबके सामने आ पाई है।

हालांकि गुरनाम कौर की बेटी सात समंदर पार विदेश में रहती है, लेकिन उसने वहां से ही भाई और भाभी की हरकतों पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी लगाए थे। ऐसे में आरोपी बेटा जसवीर सिंह और बहू गुरप्रीत कौर को बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बजुर्ग गुरनाम कौर की बेटी हरप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहती है। बेटी हरप्रीत कौर को अपने भाई और भाभी से मां गुरनाम कौर की जान को खतरे का अंदेशा था। इसलिए हरप्रीत कौर ने रायकोट स्थित अपने घर में सीसीटीवी लगवाए थे।

सीसीटीवी से वह ऑस्ट्रेलिया में बैठ कर भाई और भाभी पर नजर रख रही थी। हरप्रीत कौर का आरोपी भाई जसवीर सिंह पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग मां गुरनाम कौर को पीटता था, लेकिन सुबूत न होने की वजह से हर बार बच जाते। इस बार सीसीटीवी ने कलयुगी बेटे और बहु की पोल खोलते हुए उन्हें हथकड़ियां लगवा दी। रायकोट के मोहल्ला बैंक कॉलोनी में कलयुगी बेटे जसवीर सिंह और बहु गुरप्रीत के खिलाफ रायकोट सिटी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना सिटी रायकोट के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 85 वर्षीय महिला गुरनाम कौर पत्नी स्वर्गीय प्यारा सिंह अपने बेटे जसवीर सिंह और बहू गुरप्रीत कौर के साथ रहती हैं।

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली हरप्रीत कौर ने अपनी बजुर्ग मां गुरनाम कौर की देखभाल के लिए भाई जसवीर सिंह और भाभी गुरप्रीत कौर को भी घर पर रहने की जगह दी थी, लेकिन जसवीर पत्नी के साथ बूढ़ी मां पर अत्याचार करने लगा। पिछली बार हरप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले घर के कोने-कोने में सीसीटीवी लगवा दिए। मंगलवार को हरप्रीत कौर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो उसकी बुजुर्ग मां गुरनाम कौर को उसका भाई जसवीर सिंह पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ मिलकर पीट रहा था। हरप्रीत ने फुटेज रिकॉर्ड करके लुधियाना के हसनपुर स्थित मनुखता दी सेवा समाजसेवी संस्था के संस्थापक गुरप्रीत सिंह मिंटू को भेजी। गुरप्रीत सिंह मिंटू तुरंत अपनी टीम के साथ पीड़ित बुजुर्ग गुरनाम कौर के घर पहुंच। उन्होंने घायल गुरनाम कौर को इलाज के लिए रायकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

डॉक्टरों ने रायकोट के सिटी पुलिस स्टेशन में एमएलआर भेज दी। गुरप्रीत सिंह मिंटू ने रायकोट सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी अमरजीत सिंह को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बुजुर्ग गुरनाम कौर के बयान दर्ज किए गए। गुरनाम कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जसवीर सिंह और बहू गुरप्रीत कौर मिलकर पिछले काफी समय से उसके साथ मारपीट कर रहे थे। खाना मांगने पर भी उसे पीटा जाता था। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर भी सुबूत के तौर पर कब्जे में ली है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...