Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बुजुर्ग महिला की गला दबाकर की हत्या, बहू और उसके प्रेमी को...

बुजुर्ग महिला की गला दबाकर की हत्या, बहू और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में दो महीने पहले बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी बहू और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कॉल डिटेल रिपोर्ट और ऑडियो दो अहम साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे। जिसके आधार पर दोनों को जेल भेजा गया। परिजनों ने बुजुर्ग महिला की स्वाभाविक मौत मानकर पोस्टमार्टम नहीं कराया था। आईजी के आदेश पर मक्खनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

मक्खनपुर के नगला तुरकिया निवासी किरण देवी का 14 जनवरी की सुबह घर में शव मिला था। परिजनों ने स्वाभाविक मौत मानकर पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किरण के पति विनोद को बहू प्रियंका की गतिविधि संदिग्ध लगी। तब उन्होंने पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए मक्खनपुर पुलिस को तहरीर दी।

विनोद ने आईजी आगरा से गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस को प्रियंका के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट और एक ऑडियो से अहम साक्ष्य मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने प्रेमी आदित्य निवासी नगला चौकिया के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि सास किरन ने घटना वाली रात दोनों को साथ में देख लिया था। घरवालों को उनके अवैध संबंध के बारे में न बता दें। इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने बहू प्रियंका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी मक्खनपुर अनिल कुमार ने बताया कि काल डिटेल और एक आडियो से अहम साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विवेचना जारी है। परिजनों ने बताया कि सास किरण देवी की मौत हुई तो प्रियंका ने खूब आंसू बहाए। किसी को शक तक नहीं होने दिया कि उसने भी मां जैसी सास की हत्या कर दी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...