Sunday, September 20, 2026
Home Crime India हार्डवेयर व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच शुरू

हार्डवेयर व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच शुरू

मोतिहारी। अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में शनिवार सुबह एक हार्डवेयर व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घायल व्यवसायी की पहचान कामता प्रसाद मिश्र के रूप में हुई है। वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर तेजी से भाग निकले।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना के त्वरित खुलासे के लिए एसडीपीओ अरेराज के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम (FSL) और तकनीकी शाखा को भी मौके पर भेजा गया है।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा लग रहा है। कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भय का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...