Thursday, September 24, 2026
Home Crime UP प्रधानाध्यापक ने दो छात्राओं से की छेड़खानी, जांच शुरू

प्रधानाध्यापक ने दो छात्राओं से की छेड़खानी, जांच शुरू

बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने शर्मनाक हरकत कर दी। इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। मामला थाने पहुंच गया है। आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलिस जांच में जुट गई है। प्रधानाध्यापक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कक्षा आठ की दो छात्राओं को प्रधानाध्यापक 27 मार्च को आधार कार्ड में संशोधन कराने के बहाने अपने घर शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा ले गया। शिक्षक के घर में कोई नहीं था। बताते हैं कि एक छात्रा को उसने घर के बाहर कुछ लेने भेज दिया। दूसरी छात्रा से रसोई से पानी लाने को कहा। जब छात्रा रसोई में गई तो शिक्षक ने उसे पीछे से जाकर पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

छात्रा के चीखने पर दूसरी छात्रा भी आ गई। शिक्षक ने दोनों को धमकाया कि किसी से कुछ मत कहना। छात्राओं ने परिजनों को घटना के बारे में बता दिया। शनिवार को जब स्कूल खुला तो शिक्षक के पहुंचने पर अभिभावकों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर उसे ग्रामीणों से बचाया गया। शिक्षक को पुलिस थाने ले आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक ने खुद ही दीवार पर सिर मारकर चोट मार ली है। एक छात्रा की मां तहरीर देने थाने पहुंचीं। घटना के बाद बारह बजे से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर स्कूल में ताला लगा दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। हवालात में बंद शिक्षक का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। हालांकि अपने कमरे पर छात्राओं को ले जाने की बात स्वीकार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में काजल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई 26 वर्षीय काजल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस...

NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद

देहरादून। NEET UG 2025 में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक और...

मोहाली में नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, मोरिंडा में फायरिंग की तैयारी का आरोप

मोहाली। दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी पर ईंट-डंडों से हमला करने का आरोप

हिसार। उकलाना मंडी की रविदास कॉलोनी में घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय बलजीत की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह रेलवे...

समस्तीपुर में लड़की से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस ने छह घंटे में चार आरोपितों को दबोचा

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास सड़क पर एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने...

गोरखपुर में महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा बैग, मोबाइल-गहने और नकदी समेत जरूरी दस्तावेज ले गए

गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज से पत्नी के साथ घर लौट रहे एक व्यक्ति की पत्नी के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर फरार...

कैंची धाम जा रहे यूपी के पर्यटकों को युवक ने लगाया चूना, मोबाइल-नगदी और चांदी की चेन लेकर फरार

नैनीताल। कैंची धाम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से नैनीताल पहुंचे चार पर्यटकों के साथ ठगी और चोरी का मामला सामने आया है। ट्रेन...

त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश का बदला, 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला; तीन नाबालिग पकड़े

दिल्ली। मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला...

देहरादून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लीटर/पैक शराब बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम...

दहेज के लिए महिला को पीटकर छत से फेंकने का आरोप, सात ससुरालियों पर केस

बरेली। कैंट क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप...