Thursday, September 24, 2026
Home Crime India पति ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

पति ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरा

बंगलूरू। हुलीमायु पुलिस स्टेशन एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां के डोड्डाकम्मनहल्ली में एक फ्लैट में एक महिला की लाश सूटकेस में मिली थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसी के पति ने की है। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने बेहद बेरहमी से पहले पति की हत्या की फिर शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भरा, फिर फ्लैट में ताला लगाकर पुणे भाग गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान गौरी खेडकर और आरोपी पति का नाम राकेश राजेंद्र खेडकर है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति बीते महीने बंगलूरू शिफ्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि गौरी ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई की थी। वहीं उसका पति एक निजी फर्म में काम करता है। इस समय वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।

ये मामला तब सामने आया, जब मकान मालिक ने शाम करीब 5.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला का शव सूटकेस में ठूंसा हआ था और उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। जिसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि उसका पति राकेश राजेंद्र खेडेकर वारदात को अंजाम देने के बाद पुणे भाग गया था, जहां उसने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल शहर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और ऐसा लगता है कि महिला का पति ही मुख्य संदिग्ध है। वह पहले ही शहर से बाहर चला गया था।

उन्होंने कहा, ‘वह पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पाया गया। जाहिर है कि ऐसा कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या के प्रयास में जहर खा लिया था। वह अस्पताल में है और हमारी टीम ने पुणे पुलिस से संपर्क कर लिया है।’ पुलिस के मुताबिक, बंगलूरू पुलिस की एक टीम पुणे गई है और जैसे ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिलेगी, उसे पूछताछ के लिए यहां लाया जाएगा। हत्या के पीछे वैवाहिक विवाद बताया जा रहा है।  उन्होंने कहा, ‘मृतक के रिश्तेदार बंगलूरू आ गए हैं और उनसे आगे की जानकारी ली जाएगी।’

RELATED ARTICLES

250 करोड़ की साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, कानपुर में चार साइबर ठग गिरफ्तार

कानपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में साइबर क्राइम सेल, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 250 करोड़ रुपये...

देहरादून में काजल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई 26 वर्षीय काजल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस...

NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद

देहरादून। NEET UG 2025 में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

250 करोड़ की साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, कानपुर में चार साइबर ठग गिरफ्तार

कानपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में साइबर क्राइम सेल, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 250 करोड़ रुपये...

देहरादून में काजल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई 26 वर्षीय काजल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस...

NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद

देहरादून। NEET UG 2025 में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक और...

मोहाली में नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, मोरिंडा में फायरिंग की तैयारी का आरोप

मोहाली। दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी पर ईंट-डंडों से हमला करने का आरोप

हिसार। उकलाना मंडी की रविदास कॉलोनी में घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय बलजीत की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह रेलवे...

समस्तीपुर में लड़की से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस ने छह घंटे में चार आरोपितों को दबोचा

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास सड़क पर एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने...

गोरखपुर में महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा बैग, मोबाइल-गहने और नकदी समेत जरूरी दस्तावेज ले गए

गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज से पत्नी के साथ घर लौट रहे एक व्यक्ति की पत्नी के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर फरार...

कैंची धाम जा रहे यूपी के पर्यटकों को युवक ने लगाया चूना, मोबाइल-नगदी और चांदी की चेन लेकर फरार

नैनीताल। कैंची धाम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से नैनीताल पहुंचे चार पर्यटकों के साथ ठगी और चोरी का मामला सामने आया है। ट्रेन...

त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश का बदला, 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला; तीन नाबालिग पकड़े

दिल्ली। मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला...

देहरादून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लीटर/पैक शराब बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम...