Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत, जांच...

पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

तीन लोग गंभीर रूप से घायल 

सीवान। सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में जमीन रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए इस झगड़े में चाकूबाजी और मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल राजमंगल तिवारी ने बताया कि उनके भाई केशव तिवारी ने गांव के ही अवध तिवारी को 10 धुर जमीन की रजिस्ट्री के लिए 25 लाख रुपये दिए थे। यह रकम दिसंबर महीने में दी गई थी और उसी महीने रजिस्ट्री होनी थी। लेकिन अवध तिवारी ने पैसे लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई, जिससे विवाद बढ़ गया। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंच गया और मंगलवार को अदालत की तरफ से अवध तिवारी को नोटिस जारी किया गया।

कोर्ट से नोटिस मिलने के अगले ही दिन बुधवार को अवध तिवारी अपने सहयोगियों कन्हैया तिवारी और कमलेश तिवारी समेत दस से अधिक लोगों के साथ लाठी, डंडे और चाकू लेकर केशव तिवारी के घर पहुंचा। उन्होंने घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस दौरान चाकू लगने से केशव तिवारी की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए उनके पिता बृजकिशोर तिवारी, बहन काजल कुमारी और भाई राजमंगल तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद घायलों को तुरंत सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बृजकिशोर तिवारी की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह पूरा विवाद जमीन रजिस्ट्री और पैसों के लेन-देन को लेकर था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...