Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बुजुर्ग ने ढाई साल की मासूम को बनाया शिकार, आवाज सुनकर परिवार...

बुजुर्ग ने ढाई साल की मासूम को बनाया शिकार, आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो रह गए स्तब्ध

यूपी। बुलंदशहर में बुगरासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में 80 साल के बुजुर्ग ने पड़ोस की ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की शिकार बच्ची की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसकी घिनौनी करतूत पर लोगों में भारी आक्रोश है।

दादी के सामने गोद में उठाया
बच्ची के दादा ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया गया है कि दोपहर को बच्ची घर की छत पर ही दादी के साथ थी। उसी समय पड़ोस का बुजुर्ग किसान आया। उसने बच्ची को गोद में उठा लिया और दुलारने लगा। तभी बच्ची की दादी किसी काम से नीचे चली गई। थोड़ी देर बाद बच्ची के जोर से रोने की आवाज आई।

बच्ची ने इशारे से बताई आपबीती
आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो स्तब्ध रह गए। बुजुर्ग पड़ोसी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लोगों को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा। उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची ने इशारे से बताया कि उसके साथ उसने गंदी हरकत की है। गुस्से से भरे लोगों ने पुलिस से कहा कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

करवट भी नहीं ले पा रही बच्ची
छत पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बच्ची की हालत बिगड़ चुकी है। उसकी आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे और तेज आवाज में रो रही थी। परिजन बच्ची को लेकर स्याना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बताया कि खून अधिक बह जाने से बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्ची दर्द से कराह रही है। उसकी हालत ठीक होने में काफी समय लगेगा। वह करवट भी नहीं ले पा रही है। करवट लेते ही उसका दर्द बढ़ जाता है।

विधान सभा का चुनाव लड़ चुका आरोपी
दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया बुजुर्ग 1989 में बुलंदशहर से विधान सभा का चुनाव लड़ चुका है। उसने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया था। चुनाव में उसकी जमानत राशि जब्त हो गई थी। उसके पड़ोस के लोगों ने बताया कि वह झगड़ालू किस्म का है। आए दिन किसी न किसी से झगड़ता रहता है। उसे झगड़ालू रवैये की वजह से लोग उससे कम ही वास्ता रखते हैं। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा -शंकर प्रसाद, एसपी सिटी

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...