Saturday, September 19, 2026
Home Crime India भाई ने गला दबा कर की बहन की हत्या, मामला दर्ज

भाई ने गला दबा कर की बहन की हत्या, मामला दर्ज

पंजाब। लुधियाना में भाई ने बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलेश के चलते अपनी छोटी बहन की चुन्नी के साथ गला दबा उसकी हत्या कर दी। पहले यह शोर मचा दिया गया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन बाद में इलाका निवासियों द्वारा पुलिस को बताया गया कि युवती का भाई के साथ विवाद हुआ था और आरोपी ने हत्या की है। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रीत नगर निवासी ज्योति (22) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में ज्योति के भाई पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ज्योति इलाके में ही स्थित एक प्ले वे स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह मां व दो भाइयों के साथ रहती है। एक भाई ड्राइवरी करता है, जबकि दूसरा जो आरोपी है वह नशे का आदी है। आरोपी के किसी बाहरी महिला के साथ संबंध थे और वह बिना शादी किए ही उसे लाना चाहता था और घर से हिस्सा मांग रहा था। वह घर परिवार वालों को कमरा देने की मांग करता था। मगर घर पर हालात ज्यादा सही नहीं थे तो परिवार वालों के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी उसका घर पर झगड़ा हुआ। उसकी बहन ज्योति बीच में बोली तो आरोपी ने चुन्नी से उसका गला दबा उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पहले तो यह बताया गया कि ज्योति ने आत्महत्या की है, लेकिन इलाके के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि ज्योति का भाई के साथ विवाद हुआ था, उसने बहन की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई बचितर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ज्योति का शव परिवार को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...