Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

नालंदा। राजगीर थाना क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार के हत्या मामले में नालंदा पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर अपनी सफलता दर्ज कराते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी नालंदा एसपी भारत सोनी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी गई।

एसपी भारत सोनी ने बताया कि 18 मार्च को राजगीर थानांतर्गत मोहल्ला नई पोखर के पास कुएं से नीरज कुमार उर्फ मुन्नू (34 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार की शिकायत पर राजगीर थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए और 48 घंटे के भीतर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस जांच से पता चला है कि हत्या का मुख्य कारण संपत्ति विवाद था। मृतक नीरज कुमार की अप्रैल 2025 में शादी होने वाली थी, जिसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन बेच दी थी। इस जमीन बिक्री से प्राप्त लगभग 75 लाख रुपये की रिकवरी को लेकर कुछ लोगों ने अपराध की साजिश रची। 17 मार्च की रात लगभग नौ बजे केशव कुमार उर्फ मुन्नू और उसके दो अन्य साथियों ने नीरज कुमार की हत्या कर दी और पैसे छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. केशव कुमार (पिता: स्व. संजय सिंह) चचेरा भाई
2. हर्षित कुमार (पिता: स्व. उदय कुमार) चचेरा भाई
3. हरिओम कुमार (पिता: स्व. संभु कुमार) चचेरा भाई
4. सौरव कुमार उर्फ मामू (पिता: दीना प्रसाद) केशव का दोस्त
5. केशव कुमार उर्फ मोना (पिता: रणजीत सिंह) हर्षित का दोस्त

सभी आरोपी नई पोखर थाना राजगीर जिला नालंदा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, चश्मा, एयरबड्स, घटनास्थल से अभियुक्त हरिओम कुमार के टूटे हुए पेंडेंट का काला धागा, एक 7.62 एमएम का खोखा और एक पिस्तौल बरामद किया है। इसके अलावा दो जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार, राजगीर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, गिरियक सर्किल प्रभारी मनीष भारद्वाज, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, सिलाव थाना अध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान, कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी, छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार एवं गिरियक थाना अध्यक्ष दीपक कुमार शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...