Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP नशेड़ी पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार, रिपोर्ट दर्ज

नशेड़ी पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार, रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर। बीआरसी कर्मी नशेड़ी पति ने बुधवार रात अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे उसने पत्नी के मुंह में कपड़ा और डंडा ठूंस दिया। इसके बाद पत्नी के ही दुपट्टे से गला दबा कर मार डाला और फरार हो गया। महिला के भाई ने बीआरसी कर्मी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलवां थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी किरन देवी (35) का ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी रोहित पटेल से 2016 में विवाह हुआ था। रोहित बीआरसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शाह में उसकी तैनाती है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

बुधवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद उनकी बेटी ऋषिका (6) और भांजा उत्कर्ष (14) घर के आगे वाले कमरे में सोने चले गए। भांजे ने बताया कि मामा और मामी दोनों छत के कमरे में चले गए। दोनों के झगड़ने की आवाज सुनाई पड़ रहीं थी। रोज की तरह झगड़ा होता मान वह लोग सो गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के पीछे के कमरे से किरन का शव मुंह के बल पड़ा मिला। रोहित घर से फरार था। उत्कर्ष की सूचना पर पड़ोसियों ने किरन के मायके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर महिला के मुंह में कपड़ा और डंडे का टुकड़ा मिला। गले में दुपट्टे से दबाने का निशान और जमीन पर खून था।

उससे कुछ दूर पर एक पायल पड़ी थी। डंडे के तीन टुकड़े भी मौके पर मिले। पुलिस का मानना है कि महिला की आवाज दबाने लिए कपड़ा और डंडा मुंह में ठूंसा गया था। बाद में डंडे से पीट कर दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला गया। मृतका के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि रोहित अक्सर मारपीट करता था। वह शराब का लती है और उसका एक गांव की महिला से अवैध संबंध है। इसके चलते कई बार विवाद और समझौता भी हो चुका है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रोहित पर हत्या और उसकी बहन शीलू और उसके पति शैलेंद्र निवासी खिदिरपुर थाना बिंदकी, ननद पिंकी और उसके पति उमेश निवासी जैनपुर थाना मलवां, ननद पूनम देवी और उसके पति अजीत निवासी उदरौली थाना बिंदकी पर साजिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी पति समेत सभी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ललौली थाना क्षेत्र के गांव खटौली में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या के मामले में कई सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती है। इसमें एक बड़ा सवाल यह है कि दोनों छत के कमरे में सोने चले गए, फिर महिला किरन देवी का शव नीचे के पीछे वाले कमरे में कैसे मिला। रोहित पटेल, पत्नी किरन देवी, उसकी छह साल की बेटी ऋषिका और भांजा उत्कर्ष (14) चार लोग एक साथ रहते थे। घर का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। घर के भूतल पर तीन कमरे हैं और छत पर एक कमरा है। भांजा उत्कर्ष के मुताबिक वह और ऋषिका भूतल के पहले कमरे में सोते हैं।

मामा रोहित और मामी किरन ऊपर बने कमरे में सोते थे। बुधवार रात को भी दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। उनकी रात तक कहासुनी की आवाज भी आ रही थी। लेकिन किरन का शव गुरुवार सुबह भूतल के पीछे वाले कमरे में मिला। छत से नीचे लाने के लिए कोई घसीटने या अन्य साक्ष्य भी नहीं मिले हैं। ऐसे में महिला नीचे के कमरे में कैसे पहुंची, ये सवाल है। कयास ये लगाया जा रहा है कि लड़ाई के बाद किरन नीचे के कमरे में आ गई होगी। रोहित पीछे से पहुंचा होगा। दोनों के बीच यहां भी लड़ाई हुई होगी और रोहित ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर सीओ भी पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी हासिल की।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...