Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद को लेकर किया एसिड से हमला, तीन लोग गंभीर रुप...

जमीनी विवाद को लेकर किया एसिड से हमला, तीन लोग गंभीर रुप से झुलसे 

सुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर में जमीन विवाद को लेकर एसिड अटैक की घटना सामने आई है। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को उपचार के लिए पिपरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया।  जहां से एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ लोगों से उनका जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवादित जमीन पर बुधवार की रात दूसरे पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि जमीन विवाद से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है। लिहाजा परिजन निर्माण कार्य रोकने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान टोकने पर दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। इसी क्रम में उस पक्ष के लोगों ने एसिड फेंकना शुरू कर दिया। एसिड की चपेट में आने से महेशपुर वार्ड 8 निवासी रविंद्र साह, अशोक साह और रोहित साह झुलस गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहित को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया।

तीन घायलों में एक की हालत गंभीर
पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एसीड अटैक में तीन लोग जख्मी हुए हैं। इनका प्राथमिक किया गया है। वही घटना में गंभीर रूप से घायल रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। रोहित का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है। इधर, पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मीडिया के माध्यम से ही मिली है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...