Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप 

नालंदा। परवलपुर थाना क्षेत्र के पिलीच गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान रामवृक्ष मांझी की पुत्री कविता कुमारी के रूप में की गई है। किशोरी का शव गांव के तालाब के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार, यह मामला हत्या का है और शक की सुई गांव के ही एक युवक पर जा रही है, जिससे किशोरी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गले में काले निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका और भी गहराती जा रही है।

मृतका के पिता रामवृक्ष मांझी ने बताया कि उन्हें सुबह गांव के लोगों से जानकारी मिली कि उनकी बेटी तालाब के पास अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। वे जब तक उसे अस्पताल ले जाते, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गांव के एक युवक के साथ कविता का प्रेम संबंध था। पांच महीने पहले इस मामले में पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहते थे। परिजनों की मानें तो रविवार की रात कविता अचानक घर से गायब हो गई थी। आशंका है कि प्रेमी युवक ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया और किसी काले धागे या रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

मामले में परवलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि घटना पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, उसी दौरान चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के गले पर काले निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गला दबाने की कोशिश हुई है। फिलहाल हत्या, आत्महत्या या ऑनर किलिंग तीनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि मौके से सबूत जुटाए जा सकें और सच्चाई सामने लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...