Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand होली के दिन रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर लगाई आग, तीन हमलावरों को...

होली के दिन रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर लगाई आग, तीन हमलावरों को किया गिरफ्तार

देहरादून। होली के दिन रेस्टोरेंट में कुछ युवकों को जबरन होली खेलने से मना करने और पुलिस को मौके पर बुलाने से गुस्साये कुछ युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को सबक सिखाने के लिए वहां तोडफोड कर उसमें आग लगा दी थी फूस की हट होने के कारण पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया था। पुलिस कप्तान ने इस मामले की जानकारी छुपाने पर कोतवाल को हटा दिया और उनके स्थान पर नये कोतवाल की तैनाती कर उन्हें हमलावरों को गिरफ्तार करने के आदेश दिये थे जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मे आग लगाने वाले तीन हमलावरों को दबोचकर इस हमले की सारी कहानी का पटाक्षेप कर दिया।

आज पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेहूवाला विकासनगर में आनंद वाटिका नाम से एक रेस्टोरेंट है जिसमें होली के दिन कुछ लोगों द्वारा रेस्टोरेंट मे पार्टी के दौरान नोकझोंक की गई और इसकी सूचना मालिक द्वारा पुलिस को दी गई थी जिस पर पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत कराकर रेस्टोरेंट मे बंद कराकर ताला लगा दिया था लेकिन बीस मिनट बाद एक पक्ष के बीस पच्चीस लोगों ने वहां आकर तोडफोड की और रेस्टोरेंट मे आग लगा दी थी जिससे वहां एक पुरानी मोटरसाइकिल समेत सामान जलकर खाक हो गया था।

उन्होंने बताया कि इस गुनाह को करने वाले हर्बटपुर निवासी सागर जस्सोवाला निवासी दिनेश सिंह बिष्ट व अंकुश कटारिया को गिरफ्तार किया गया। कप्तान ने बताया कि हमलावरों ने बताया कि वह अपने अन्य दोस्तों के साथ होली बनाने के लिए रेस्टोरेंट गये थे जहां पहले से कुछ लोग होली मना रहे थे और उन्होंने जब वहां जबरदस्ती होली मनाने का प्रयास किया तो रेस्तरा मालिक ने पुलिस को बुला लिया था लेकिन जब पुलिस वापस गई तो उन्होंने वहां तोडफोड कर आग लगा दी थी।

बता दें कि होली के दिन विकासनगर क्षेत्र के बादाम वाला स्थित एक रेस्टोरेंट जिसमें खानपान व बैठने की सुविधा के लिए फूसनुमा हट बनाये गये हैं उसमें खानपान को लेकर उस दिन दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद एक पक्ष ने अपने आपको प्रभावशाली दिखाने के लिए फूस के केबिन मे आग लगाकर पुलिस को भी एक बडी चुनौती दे दी थी। इस घटना के बाद विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज भी हुआ लेकिन इस प्रकरण में हमलावर के विरूद्व अभी तक विधि संम्मत कार्यवाही नहीं की गई और इस पूरे घटनाक्रम के बारे में उच्च अधिकारियों को सही तथ्यों की जानकारी नहीं दी।

पुलिस कप्तान अजय सिंह को जैसे ही इस पूरे सनसनीखेज मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से विकासनगर कोतवाल को कार्यालय में अटैच कर दिया। पुलिस कप्तान ने सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक विकासनगर को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के आदेश दिये गये हैं। पुलिस कप्तान की आज की इस कार्यवाही से उन दरोगाओं में खलबली जरूर मचेगी जो अपने आपको किसी भी इलाके का प्रभारी मानकर आम जनमानस को कई बार अपनी वर्दी का रौब गालिब करने से बाज नहीं आ रहे?

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...