Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP 60 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर की हत्या, छह लोगों ने किया हमला,...

60 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर की हत्या, छह लोगों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

आगरा। थाना डौकी के गांव गेहनू में टेंपो से बाइक टकराने के विवाद 60 वर्षीय वृद्ध गज सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छह लोगों ने मिलकर वृद्ध पर हमला किया। हमलावरों ने पथराव कर दहशत फैला दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गांव गेहनू, थाना डौकी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे वह बाइक से भाई करुआ और भांजे अंकित के साथ जा रहे थे। टंकी चौराहा से पहले सामने चल रहे टेंपो को उसके चालक हरिओम ने अचानक मोड़ दिया। इससे बाइक टकरा गई। हरिओम उनके खेत के सामने ही रहता है। अंकित का हाथ लगने से टेंपो की खिड़की मुड़ गई। इस पर हरिओम ने उसकी पिटाई कर दी।

अंकित वापस आ गया। दोनों भाई काम पर चले गए। एक घंटे बाद हरिओम अपने साथियों के साथ उनके खेत पर पहुंचा। महेंद्र के पिता गज सिंह की पिटाई की। अंकित ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी पीटा। ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग गए। गज सिंह ने महेंद्र को बताया। शाम तकरीबन चार बजे एक बार फिर आरोपी पक्ष के लोग आ गए। आरोप है कि हरिओम, रामअवतार, श्रीभगवान, जितेंद्र ने लाठी-डंडे लेकर हमला बोला। गज सिंह और उनके बेटे छोटेलाल को पीटा। शोर सुनकर पहुंचे तो परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की।

पथराव किया। गज सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी विपक्षी आ गए। रास्ते में रोककर फिर पिटाई लगाई। बहू मधु थाने पहुंची और सूचना दी। गज सिंह को एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर गए, जहां गज सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो से बाइक टकराने पर मारपीट हुई है। केस दर्ज किया जा रहा है।

मारपीट के बाद लोग के जुटने पर आरोपी पथराव करने लगे। इस पर मृतक परिवार के लोग भी जुट गए। उन्होंने भी ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। हत्या से गांव में तनाव है। फोर्स तैनात की गई है। परिजन का कहना था कि घायल गज सिंह को अस्पताल ले जा रहे थे। मगर, आरोपियों ने रास्ते में हमला कर दिया। इस कारण एक घंटे तक अस्पताल नहीं जा सके। इससे गज सिंह की जान चली गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...