Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक ने व्यापारी का अपहरण कर बनाया बंधक, जबरन कराये पैसे ट्रांसफर,...

युवक ने व्यापारी का अपहरण कर बनाया बंधक, जबरन कराये पैसे ट्रांसफर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा। हिस्ट्रीशीटर बदमाश हंसराज उर्फ हंसा ने शहर के एक व्यापारी का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर उसके खाता से जबरन 65 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है।

शहर थाना पुलिस की कई टीमों ने सर्च ऑप्रेशन चलाकर बदमाश को काबू किया वहीं घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर हिस्ट्री शीटर व उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बाड़ी मोहल्ला निवासी रचना ने बताया कि रविवार शाम छह बजे उसका पति सुनील कोकड़ा घर से दवाई लेने की बात कहकर गया था। लेकिन पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। उसके पति के फोन से हंसा नाम के व्यक्ति के खाता में पैसा ट्रांसफर होने का मैसेज आया और उसके पति के फोन मिलाने पर उसके पति की रोने की आवाजें आ रही थी। उसके पति के खाता से करीब 65 हजार रुपये हंसा के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

उसके पति का फोन मिलाने पर बातें नहीं हुई, लेकिन उसके पति को धमकाया जा रहा था और रोने की आवाजें आ रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि हनुमान गेट क्षेत्र निवासी हंसराज उर्फ हंसा ने उसके पति को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया और जबरन उसके पति के खाते से पैसे भी ट्रांसफर किए गए हैं। इस सूचना के बाद शहर थाना की कई टीमों ने हनुमान गेट क्षेत्र में सर्च ऑप्रेशन चलाकर संभावित ठिकाने से आरोपी हंसराज हंसा को धर दबोचा। वहीं व्यापारी इसी दरमियान आरोपियों के चंगुल से निकलकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। जहां उसका उपचार चल रहा है।

शहर थाना पुलिस ने रचना नामक महिला की शिकायत पर उसके पति सुनील कोकड़ा के अपहरण, बंधक बनाकर प्रताड़ित कर जबरन पैसे ट्रांसफर कराने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी हनुमान गेट निवासी हंसराज उर्फ हंसा को गिरफ्तार कर लिया है। हंसराज हंसा पर पहले भी भिवानी सहित रोहतक व अन्य जगहों पर 26 आपराधिक केस दर्ज हैं। हंसराज हंसा शहर थाना पुलिस भिवानी का हिस्ट्री शीटर भी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। -सत्यनारायण एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...